Apple ने इस महीने ही भारत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. हालांकि, इस लॉन्च के साथ पुराने iPhone की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. लेकिन अब पिछले साल के फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro पर बंपर छूट दी जा रही है. हालांकि, इस छूट का फायदा अमेजन या फ्लिपकार्ट नहीं बल्कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर दिया जा रहा है. आइए आपको iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं.
आप छूट का फायदा Reliance Digital पर उठा सकते हैं. इस पर इन-स्टोर डिस्काउंट, बंपर एक्सचेंज वैल्यू, एडिशनल एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इन ऑफर्स के बाद इस फोन की कीमत कम होकर आधी हो जाती है. रिलायंस डिजिटल के स्टोर पर इसके टॉप वेरिएंट iPhone 17 Pro Max पर भी भारी छूट दी जा रही है.
iPhone 17 Pro पर बचत का पूरा गणित
Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की ओरिजिनल कीमत 1,34,900 लिस्ट की गई है. लेकिन सभी ऑफर्स को एक साथ लागू करने के बाद इसकी प्रभावी कीमत सीधे गिरकर मात्र 56,990 रुपये रह जाती है. स्टोर इस मॉडल पर बिना किसी शर्त के सीधे 9,910 का इन-स्टोर कैश डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इसकी कीमत घटकर 1,24,990 रुपये रह जाती है.
यदि आप अपने पुराने iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करते हैं, तो Reliance Digital आपको उस पर 55 हजार तक की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है. एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर कंपनी 10 हजार तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. किसी भी एलिजिबल बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा तत्काल कैशबैक दिया जा रहा है.
इन सभी कैशबैक, बंपर एक्सचेंज और फ्लैट डिस्काउंट्स को जोड़ने के बाद, iPhone 17 Pro (256GB) की प्रभावी कीमत सीधे 56,990 रुपये पर आ जाती है. यानी आपको टोटल 77,910 रुपये की बचत होती है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल, ब्रांड और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी.
iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी बड़ी छूट
Reliance Digital ने इसी तरह का एक और धमाकेदार डिस्काउंट इसके सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max (256GB) पर भी लागू किया है. इस फोन की MRP 1,49,900 रुपये है. इस पर भी कंपनी ग्राहकों को 9,910 रुपये का फ्लैट इन-स्टोर डिस्काउंट दे रही है. जिससे कीमत 1,39,990 रुपये हो जाती है. इसके बाद, 55,000 रुपये की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू, 10 हजार का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 3 हजार का बैंक कैशबैक लागू करने के बाद, इसकी प्रभावी कीमत घटकर सीधे 71,990 रुपये रह जाती है.
ये भी पढ़ें- Meta ने लॉन्च किया जादुई चश्मा, घर बैठे दिखेगा IMAX थिएटर, वीडियो कॉल में सामने 'प्रकट' होगा इंसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं