विज्ञापन

OnePlus Nord 6 जल्द होगा लॉन्च! 9000mAh बैटरी के साथ सारे फीचर्स होंगे जबरदस्त

OnePlus Nord 6 की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम से शुरू हो सकती है. कंपनी जल्द ही OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट भी शेयर कर देगी. 

OnePlus Nord 6 जल्द होगा लॉन्च! 9000mAh बैटरी के साथ सारे फीचर्स होंगे जबरदस्त

OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर सकती है. यह फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का अगला मॉडल माना जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक टीज़र पोस्ट किया है, जिसे देखकर लगा कि Nord सीरीज़ का नया फोन जल्द आ सकता है. रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है. OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो स्मार्टफोन के लिए काफी बड़ी मानी जाती है. 

दरअसल, OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा “Entering the Nord era soon.” इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि OnePlus Nord 6 की लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स की रिवील नहीं किए हैं लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा महंगा हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

OnePlus Nord 6 में क्या होगा खास?
लीक्स के अनुसार OnePlus Nord 6 में लगभग 6.78-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है. इस स्क्रीन में 165Hz का रिफ्रेश रेट और करीब 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह एक पावरफुल चिपसेट है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है.

फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है. वहीं, OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल हो सकता है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 6 की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम से शुरू हो सकती है. कंपनी जल्द ही OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट भी शेयर कर देगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com