OnePlus India ने भारत में अपनी Nord सीरीज के दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन दोनों फोन्स को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो दमदार बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं.

OnePlus Nord CE 6 में क्या है खास?
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Touch Reflex टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्क्रीन का रिस्पॉन्स काफी तेज हो जाता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. OnePlus Nord CE 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें Dual-axis OIS सपोर्ट दिया गया है. फोन में 4K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इसमें बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है. इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के अनुसार, छह साल इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत तक बनी रह सकती है.
फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है. OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है.
Google Pixel 11 सीरीज जल्द होगी लॉन्च: डिजाइन और कैमरा को लेकर सामने आए बड़े अपडेट
OnePlus Nord CE 6 Lite में क्या मिलेगा खास?
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz से लेकर 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. कंपनी का कहना है कि यह फोन शूटिंग गेम्स में 90 FPS और रनर गेम्स में 144 FPS तक सपोर्ट करता है.
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और Vapour Chamber Cooling सिस्टम भी मिलता है, जिससे फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है.
Nord CE 6 Lite में 7000mAh बैटरी दी गई है. इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का कहना है कि छह साल बाद भी बैटरी हेल्थ लगभग 80 प्रतिशत बनी रहेगी.
फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow और AI Eraser. इसमें Google Gemini AI का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट AI एक्सपीरियंस मिलेगा.
भक्ति में डूबा रोबोट: दक्षिण कोरिया के इस मंदिर में रोबोट कर रहा है सेवा, Photos देख रह जाएंगे दंग
OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है. इसके अलग-अलग वेरिएंट 22,999 रुपये और 25,999 रुपये तक जाते हैं.
कंपनी दोनों फोन्स पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. डिस्काउंट के बाद Nord CE 6 की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होगी, जबकि Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये हो जाएगी.
OnePlus Nord CE 6 को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है. वहीं, Nord CE 6 Lite Vivid Mint और Hyper Black रंगों में उपलब्ध होगा. Nord CE 6 की सेल 8 मई से शुरू होगी, जबकि Nord CE 6 Lite को 12 मई से खरीदा जा सकेगा. दोनों स्मार्टफोन Amazon, OnePlus.in, OnePlus Store App और ऑफलाइन OnePlus Experience Stores पर उपलब्ध होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं