OnePlus ने पिछले महीने Nord 6 को पेश किया था और इसके बाद 7 मई को Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को भारतीय बाजार में उतारा. Nord CE 6 की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि अब Nord CE 6 Lite भी 12 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस चाहते हैं.

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद दिखाई देती है.
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. यह चिपसेट तेज परफॉर्मेंस और बैटरी सेविंग दोनों के लिए जाना जाता है. इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन की स्पीड बेहतर रहती है.
OnePlus का दावा है कि यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल करता है. वहीं लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें 5,300 स्क्वायर mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का कहना है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग दो दिन तक चल सकता है.
सावधान! इंटरनेट की तारें सुन रही हैं आपकी बातें, नई स्टडी से सामने आया प्राइवेसी को खतरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो बेहतर आती हैं. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
OnePlus ने इस फोन में कई एआई फीचर्स भी जोड़े हैं. इनमें AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Reframe जैसे टूल शामिल हैं. इसके अलावा Google Gemini AI सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट एआई फीचर्स का अनुभव मिलेगा.
OnePlus Nord CE 6 Lite को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. टॉप मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं