विज्ञापन

3 घंटे में बीकानेर से कोटपुतली, राजस्थान के 10 शहरों को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली-NCR तक कनेक्टिविटी

बीकानेर-कोटपुतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने के बाद बीकानेर से कोटपुतली का सफर 6-7 घंटे से घटकर करीब 3 घंटे रह जाएगा और दिल्ली-NCR तक कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

3 घंटे में बीकानेर से कोटपुतली, राजस्थान के 10 शहरों को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली-NCR तक कनेक्टिविटी
295 KM का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बदलेगा राजस्थान की कनेक्टिविटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
NDTV

राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बीकानेर से कोटपुतली के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट प्रस्तावित है. करीब 295 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद बीकानेर से कोटपुतली का सफर महज 3 घंटे में पूरा हो सकेगा. फिलहाल इस दूरी को तय करने में 6 से 7 घंटे तक का समय लग जाता है. इसके साथ ही राजस्थान के 10 शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. हालांकि NHAI ने इस एक्सप्रेसवे पर कोई अपडेट जारी नहीं किया है.

आधे समय में पूरा होगा सफर

अभी बीकानेर से कोटपुतली पहुंचने के लिए यात्रियों को पुराने रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता है. फिलहाल इस रूट की लंबाई करीब 340 किलोमीटर है और यात्रा में 6 घंटे से ज्यादा समय लगता है. प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दूरी घटकर लगभग 295 किलोमीटर रह जाएगी. एक्सप्रेसवे पर वाहन रफ्तार भरेंगे और यात्रा क इस सफर का समय घटकर करीब 3 घंटे रह जाएगा.

दिल्ली-NCR तक पहुंचना होगा आसान

यह एक्सप्रेसवे बीकानेर संभाग को सीधे दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) से जोड़ देगा. इससे बीकानेर, जैसलमेर और पश्चिमी राजस्थान के अन्य इलाकों से दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा पहुंचना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. कोटपुतली से आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और अंबाला-कोटपुतली एक्सप्रेसवे (NH-152D) का कनेक्शन भी मिलेगा, जिससे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-NCR तक निर्बाध आवाजाही संभव होगी.

इन 10 शहरों और कस्बों को मिलेगा फायदा

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे राजस्थान के कई महत्वपूर्ण शहरों और कस्बों को जोड़ते हुए गुजरेगा. बीकानेर से करीब से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेसवे नापासर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, मंडावा, झुंझुनू, उदयपुरवाटी, नीम का थाना और कोटपुतली से गुजरेगा. 

राजस्थान के लिए क्यों है अहम प्रोजेक्ट?

यह एक्सप्रेसवे राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को सीधे पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-NCR से जोड़ने का काम करेगा.. इससे व्यापार, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों और माल परिवहन को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 3 घंटे में बरेली से मथुरा, नए हाइवे से जुड़ेंगे बदायूं, कासगंज और हाथरस, दिल्ली-राजस्थान तक सफर होगा आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bikaner News, NHAI, NHAI New Greenfield Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com