विज्ञापन

अब मैनेजर को खुश करने की जरूरत नहीं! ये कंपनी बिना रिव्यू हर साल दे रही है 10 प्रतिशत सैलरी हाइक

Lovable, 2024 के आखिर में लॉन्च होने के बाद से कंपनी की कमाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की शुरुआत Anton Osika ने की थी.

अब मैनेजर को खुश करने की जरूरत नहीं! ये कंपनी बिना रिव्यू हर साल दे रही है 10 प्रतिशत सैलरी हाइक
बिना परफॉर्मेंस रिव्यू के हर साल बढ़ेगी सैलरी

सालभर काम करने के बाद कर्मचारियों को लंबे रिव्यू, मीटिंग्स और मैनेजर के फीडबैक से गुजरना पड़ता है. इसके बाद तय होता है कि सैलरी बढ़ेगी या नहीं. लेकिन अब एक AI स्टार्टअप ने इस पूरे सिस्टम से अलग रास्ता चुना है. Lovable नाम की कंपनी अपने कर्मचारियों को हर साल 10 प्रतिशत सैलरी बढ़ोतरी देने जा रही है और इसके लिए किसी कठिन परफॉर्मेंस रिव्यू की जरूरत नहीं होगी.

कंपनी में टिके रहने पर मिलेगा इनाम

स्टॉकहोम स्थित इस AI स्टार्टअप ने नई पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत हर फुल-टाइम कर्मचारी को कंपनी में एक साल पूरा होने पर ऑटोमैटिक 10 प्रतिशत सैलरी हाइक मिलेगा. कंपनी का कहना है कि अगर कर्मचारी उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे हैं, तो उन्हें हर साल यह बढ़ोतरी मिलती रहेगी.

कंपनी के CEO और को-फाउंडर Anton Osika ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोग जितना ज्यादा समय कंपनी में बिताते हैं, उनकी वैल्यू उतनी ही बढ़ती है. इसलिए कर्मचारियों को हर साल यह चिंता नहीं होनी चाहिए कि उन्हें सैलरी हाइक मिलेगा या नहीं.

टेक कंपनियों की संस्कृति से अलग फैसला

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां 'AI' के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. लेकिन Lovable ने इसी कल्चर को बदलने की कोशिश की है. कंपनी का मानना है कि कर्मचारियों को हर साल अपनी कीमत साबित करने की बजाय स्थिरता और भरोसा मिलना चाहिए.

ChatGPT का बड़ा अपडेट: पुराने Mac डिवाइसेस से खत्म होगा सपोर्ट, क्या आपका Mac भी है इस लिस्ट में?

फिलहाल Lovable कंपनी में करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे हैं और साल के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 400 करने की योजना है. खासकर AI सॉफ्टवेयर समझने वाले इंजीनियर्स और प्रोडक्ट डेवलपर्स की मांग बहुत ज्यादा है. ऐसे में अगर कर्मचारियों को हर साल तय सैलरी बढ़ोतरी मिलती रहेगी, तो उनके दूसरी कंपनियों में जाने की संभावना कम हो सकती है.

Lovable कंपनी के बारे में

Lovable, 2024 के आखिर में लॉन्च होने के बाद से कंपनी की कमाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की शुरुआत Anton Osika ने की थी. यह स्टार्टअप अपने 'vibe-coding' प्लेटफॉर्म के लिए काफी मशहूर हो रहा है. इस प्लेटफॉर्म की मदद से यूजर सिर्फ साधारण अंग्रेजी में यह बता सकते हैं कि उन्हें कैसी ऐप चाहिए, और AI उस हिसाब से ऐप बनाने में मदद करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com