Apple iPhone 15 अब Flipkart की Sasa Lele Sale में 52 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है. Flipkart पर इस समय iPhone 15 की कीमत लगभग 54,900 रुपये दिखाई जा रही है. अगर इसके लॉन्च प्राइस की बात करें तो कंपनी ने इसे भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया था. यानी सीधे तौर पर करीब 25,000 रुपये की भारी छूट मिल रही है.
इसके अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा लेने पर लगभग 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 52,000 रुपये से नीचे पहुंच जाती है.

हालांकि iPhone 15 अब नया फोन नहीं रहा, क्योंकि इसे 2023 में लॉन्च किया गया था. लेकिन इसके बावजूद इसकी परफॉर्मेंस आज भी काफी मजबूत मानी जाती है. फोन में Apple का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में शानदार काम करता है.
iPhone की सबसे बड़ी पहचान हमेशा उसकी कैमरा क्वालिटी रही है और iPhone 15 भी इस मामले में काफी मजबूत है. फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है.
फोटो की डिटेलिंग, कलर और वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी आज भी काफी शानदार मानी जाती है. खासकर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने वालों के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी दोनों के लिए बढ़िया रिजल्ट देता है.
iPhone 17 ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़े: बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन
iPhone 15 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका USB Type-C पोर्ट है. इससे पहले Apple अपने पुराने Lightning पोर्ट का इस्तेमाल करता था, लेकिन iPhone 15 सीरीज के साथ कंपनी ने Type-C को अपनाया.
अगर आप पहली बार iPhone खरीदना चाहते हैं या कम बजट में Apple का प्रीमियम एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो यह डील काफी अच्छी साबित हो सकती है. फोन की परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन आज भी मजबूत हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं