अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Flipkart Freedom Sale 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. आपको बता दें कि Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी. हालांकि, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 7 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा. इस सेल के दौरान Apple के कई iPhone मॉडल्स पर कीमतों में कटौती के साथ बैंक ऑफर्स और कैशबैक का भी फायदा मिलेगा.
iPhone 17 Pro पर मिलेगा डिस्काउंट
Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 Pro पर सीधा 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. आपको याद दिला दें कि इस फोन को ओरिजनली 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. ये फोन सेल में 1,26,900 में उपलब्ध होगा. इस कीमत के लिए किसी बैंक ऑफर की जरूरत नहीं होगी.
अगर ग्राहक SBI, ICICI या Axis Bank के एलिजिबल क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5,000 से 6,000 तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. ये ऑफर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भी है. ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 1,21,900 रुपये रह जाएगी.
इसके अलावा एलिजिबल EMI ऑप्शन सेलेक्ट करने पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा. सभी ऑफर्स का फायदा मिलने के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत करीब 1,17,900 रुपये तक पहुंच सकती है.
iPhone 17 Pro Max और iPhone 15 पर भी ऑफर
Flipkart सेल के दौरान iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Plus और iPhone 15 पर भी ऑफर्स दिए जाएंगे. iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. सेल के दौरान इस फोन पर 8,000 रुपये का का सीधा डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद सेल में इस फोन की कीमत 1,41,900 हो जाएगी. बैंक ऑफर्स और कैशबैक जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब 1,32,900 रुपये तक पहुंच सकती है.
वहीं, सेल के दौरान iPhone 15 को 58,900 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा. ग्राहक इसे 4,909 प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं. इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और वाटर व डस्ट रेजिस्टेंट डिजाइन मिलता है.
iPhone 17 पर मिल सकता है तगड़ा डिस्काउंट
Flipkart के टीजर पेज से संकेत मिले हैं कि स्टैंडर्ड iPhone 17 की शुरुआती कीमत 80,000 से कम हो सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक सेल कीमत का खुलासा नहीं किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 69,255 रुपये से कम भी हो सकती है. हालांकि ये ऑफर किस मॉडल पर लागू होगा, इसकी पुष्टि सेल शुरू होने के बाद ही होगी.
ऐसे होगी 17 हजार तक की बचत
Flipkart के अनुसार, iPhone 17 Pro पर 17,000 तक की बचत किसी एक डिस्काउंट से नहीं होगी. इसमें सीधी कीमत में कटौती, बैंक ऑफर, EMI बेनिफिट और कैशबैक जैसे सभी ऑफर्स शामिल हैं. अंतिम कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक कौन-सा बैंक कार्ड, भुगतान का तरीका और ऑफर चुनते हैं.
ये भी पढ़ें: आपका WhatsApp अकाउंट भी हो गया लॉक? बिना इंतजार किए, ऐसे होगा ठीक, बस करना होगा ये छोटा-सा काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं