साल 2026 में मोबाइल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. मेमोरी चिप्स और कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से लगभग हर बड़ी कंपनी ने अपने फोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में अगर आप 50,000 रुपये में iPhone लेने की सोच रहे हैं तो, यहां आपको सबसे बढ़िया डील बताते हैं. दरअसल, फ्लिपकार्ट पर चल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स की मदद से iPhone 15 आपको लगभग 50,000 रुपये की रेंज में मिल सकता है.
फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 का ऑफर
iPhone 15 भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन इस समय Flipkart पर इसका 128GB वेरिएंट 58,900 रुपये में लिस्टेड है. अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 5,795 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी. इससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 53,105 रुपये रह जाती है.
Samsung Galaxy S27 के फीचर्स हुए लीक! कैमरा देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
पुराने फोन के बदले पाएं 50 हजार से कम में
अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो यह डील आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है. फ्लिपकार्ट पुराने फोन पर 26,700 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है, जिसमें 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. आपके पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर iPhone 15 आपको आसानी से 50,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकता है.
iPhone 15 के फीचर्स
इसमें Apple की पावरफुल A16 Bionic चिप दी गई है, जो 2026 में भी रोजमर्रा के कामों से लेकर हैवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग को बिना किसी लैग के संभालती है. इसके अलावा, इस फोन को आने वाले सालों तक यानी लगभग 2030 तक iOS अपडेट्स मिलते रहेंगे, जिससे यह फोन सालों तक आउटडेटेड नहीं होगा.
iPhone 15 में 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है. तेज धूप में भी इसमें कंटेंट्स आसानी से दिखाई देते हैं. इसके अलावा, इसमें Dynamic Island का फीचर दिया गया है, जो कॉल्स, लाइव एक्टिविटी और म्यूजिक कंट्रोल जैसे नोटिफिकेशन को काफी आसान और इनोवेटिव बना देता है.
Android यूज़र्स के लिए बुरी खबर! Google Play Store अब इन मोबाइल फोन्स में नहीं करेगा काम
इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. दिन के उजाले में शानदार फोटो खींचने के साथ-साथ लो-लाइट में भी यह बेहतरीन काम करता है. अगर आपको वीडियो रिकॉर्डिंग का शौक है, तो इस बजट में इससे बेहतर स्टेबलाइजेशन और क्वालिटी मिलना मुश्किल है.
iPhone 15 की बैटरी लाइफ भी काफी भरोसेमंद है. A16 Bionic चिप की एफिशिएंसी की वजह से यह एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से पूरा दिन निकाल देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं