अभी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio है. Jio ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करता है.कंपनी यूजर्स को 449 रुपये और 500 रुपये के प्लान भी ऑफर करती है. दोनों प्लान की सर्विस वैलिडिटी 28 दिन है. हालांकि, डेटा और OTT बेनिफिट्स के मामले में इनमें बड़ा अंतर है. 449 रुपये वाले प्लान में ज्यादा डेली डेटा और कई AI सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है. जबकि 500 रुपये वाले प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जाता है. ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले दोनों प्लान के फायदे जानना जरूरी है.
Jio का 449 रुपये का रिचार्ज प्लान
Reliance Jio के 449 रुपये का प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डेटा मिलता है. 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से इसमें कुल 84GB डेटा दिया जाता है. इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है. वहीं, अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो ग्राहकों को JioHotstar और JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है.
इस प्लान के साथ 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी बताई गई वैल्यू ₹35,100 है. इसके अलावा, ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यानी अगर आपका रोज का डेटा इस्तेमाल ज्यादा है और आप AI टूल्स का भी फायदा लेना चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है.
Jio का 500 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio के 500 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, इसमें डेली 2GB डेटा दिया जाता है. इस हिसाब से पूरे प्लान में कुल 56GB डेटा मिलता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल है. लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके OTT सब्सक्रिप्शन हैं. ग्राहकों को JioTV ऐप के जरिए YouTube Premium, Amazon Prime Video, SonyLIV, ZEE5, Sun NXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanchha Lannka, ETV Win, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है.
यह भी पढ़ें | न SIM, न टावर.. सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को देगा जवाब
इसके अलावा, इस प्लान में JioHotstar Mobile और हॉलीवुड कंटेंट का फायदा भी शामिल है. ग्राहकों को 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन और 12 महीने का Canva Pro Lite भी मिलता है. साथ ही JioStar के 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनलों का एक्सेस दिया जाता है. हालांकि, इसमें स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं हैं.
Jio के 449 रुपये और 500 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अंतर
दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. लेकिन डेली डेटा और एंटरटेनेमेंट्स से जुड़े बेनिफिट्स में अंतर है. 449 वाले प्लान में 28 दिनों के दौरान टोटल 28GB ज्यादा डेटा मिलता है. यानी इसमें 500 रुपये वाले प्लान से ज्यादा डेटा मिलता है. हालांकि, 500 वाले प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है. इस वजह से फिल्में, वेब सीरीज और दूसरे ऑनलाइन कंटेंट देखने वाले ग्राहकों को यह प्लान ज्यादा पसंद आ सकता है.
कौन-सा Jio प्लान लेना चाहिए?
अगर आपकी प्रॉयोरिटी ज्यादा इंटरनेट डेटा है, तो 449 रुपये वाला प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर आप कई OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं, तो 500 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें | Airtel के एक रिचार्ज से चलेंगे पति-पत्नी और बच्चों के SIM, साथ में अनलिमिटेड डेटा-कॉल और OTT फ्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं