विज्ञापन

Airtel के एक रिचार्ज से चलेंगे पति-पत्नी और बच्चों के SIM, साथ में अनलिमिटेड डेटा-कॉल और OTT फ्री

Airtel ने अपने पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद फैमली प्लान लेना भी महंगा हो गया है. यहां पर आपको एयरटेल के बेस्ट फैमली प्लान्स के बारे में बताते हैं.

Airtel के एक रिचार्ज से चलेंगे पति-पत्नी और बच्चों के SIM, साथ में अनलिमिटेड डेटा-कॉल और OTT फ्री
Airtel
NDTV Graphics

अभी हाल ही में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने पोस्टपेड टैरिफ को 50 रुपये महंगा कर दिया है. कंपनी इसके जरिए अपना एवरेज रेवन्यू बढ़ाना चाह रही है. हालांकि, इन प्लान्स के साथ अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा भी मिल रहा है. लेकिन, पोस्टपेड प्लान की अच्छी बात होती है कि आप एक रिचार्ज में सभी का सिम चला सकते हैं. Airtel भी अपने प्लान के साथ पूरी फैमली के लिए एडिशनल सिम की पेशकश करता है. ऐसे में आप केवल एक रिचार्ज से अपना और घर के बाकी सदस्यों का सिम चला सकते हैं. आइए आपको Airtel के उन पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बताते हैं, जिनके साथ एडिशनल सिम का फायदा मिलता है. 

Airtel के फैमली रिचार्ज प्लान्स

फैमली प्लान की शुरुआत Airtel के 749 रुपये वाले पोस्टपेड पैक के साथ होती है. इस पोस्टपेड प्लान के साथ 2 सिम का बेनिफिट मिलता है. यानी कपल के लिए ये बेस्ट प्लान है. हालांकि, इसमें ओटीटी बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. इस प्लान के साथ Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है. साथ ही कंपनी अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS की भी सुविधा देती है. 

इसके बाद Airtel का 1049 रुपये वाला प्लान आता है. इसमें प्राइमरी के अलावा 2 ऐड-ऑन सिम कवर होता है. इसके साथ Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One का एक्सेस दिया जाता है. साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल-डेटा की भी सुविधा भी मिलती है. इसके साथ SMS बेनिफिट भी दिया जाता है.

अगर आपके घर में सदस्यों की संख्या ज्यादा है तो आप एयरटेल के 1249 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं. इसमें प्राइमरी सिम के साथ 3 और सिम आप ऐड कर सकते हैं. इसमें मिलने वाले सब्सक्रिप्शन और बेनिफिट्स बिल्कुल 1,049 रुपये वाले प्लान के समान ही हैं. जबकि अगर आपको एंटरटेनमेंट के लिए Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी चाहिए तो आप 1449 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं. इसमें बाकी के बेनिफिट्स ऊपर वाले प्लान जैसे ही हैं.

कंपनी का सबसे आखिरी प्लान 1799 रुपये का है. ये कंपनी का सबसे प्रीमियम फैमली पोस्टपेड प्लान है. इसमें टोटल 5 सिम कवर होते हैं. इसके साथ ग्राहकों को Netflix Standard के साथ-साथ Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One का बंडल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉल-डेटा और मैसेज की भी सुविधा मिलती है. आपको बता दें कि इन प्लान्स के साथ 18% का GST शामिल नहीं है. इस वजह से फाइनल कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. 

ऐसे एक्टिवेट करें नए पोस्टपेड प्लान्स

Airtel के पुराने प्रीपेड या पोस्टपेड यूजर अपने नंबर को नए प्लान्स पर अपग्रेड करने के लिए Airtel Thanks App की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा आप सीधे अपने नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर इसे एक्टिवेट करा सकते हैं. दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स (जैसे Jio या Vi) के यूजर जो Airtel पोस्टपेड पर शिफ्ट होना चाहते हैं, वे भी Airtel Thanks App के जरिए पोर्टिंग की रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते हैं या सीधे नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर नया सिम ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें | लौट रहा है आपका पहला प्यार! Orkut के फाउंडर ने शुरू की वापसी की मुहिम, लाखों लोग जुड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel, Family Plan, Airtel Postpaid Benefits, Airtel Recharge, Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com