विज्ञापन

एक रिचार्ज में चलेगा पति-पत्नी दोनों का SIM, Airtel का फैमली प्लान, अनलिमेटड कॉल-डेटा-OTT फ्री

महंगाई की इस दौर में रिचार्ज प्लान भी काफी महंगे हो गए हैं. ऐसे में आपको यहां पर एक रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसके रिचार्ज से घर में पति-पत्नी दोनों के सिम चलेंगे. साथ में कॉल, अनलिमिटेड इंटरनेट की भी सुविधा मिलेगी.

एक रिचार्ज में चलेगा पति-पत्नी दोनों का SIM, Airtel का फैमली प्लान, अनलिमेटड कॉल-डेटा-OTT फ्री
Airtel

महंगाई का असर रिचार्ज प्लान्स पर भी देखने को मिल रहा है. ज्यादातर सस्ते प्लान्स को कंपनी ने बंद कर दिया है या कीमतों मे इजाफा कर दिया है. जिन प्लान्स की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया तो उनके बेनिफिट्स कम कर दिए गए हैं. लेकिन, इन सब के बीच आपके पास फैमली प्लान लेने का भी ऑप्शन है. फैमली प्लान की खास बात होती है कि एक रिचार्ज में पूरी फैमली का सिम चलता रहता है. अगर आप Airtel के कस्टमर हैं तो आपके लिए सस्ता फैमली रिचार्ज प्लान बता रहे हैं जिससे रिचार्ज करने पर आप एडिशनल सिम को भी चला सकते हैं. 

Airtel का एंट्री लेवल का फैमली पोस्टपेड प्लान 699 रुपये का आता है. आपको बता दें कि पहले कंपनी 549 रुपये का भी पोस्टपेड प्लान ऑफर करती थी. लेकिन कुछ समय पहले इसको बंद कर दिया गया है. अब यूजर्स के पास 699 रुपये का ऑप्शन रह जाता है. इस एक रिचार्ज से पति-पत्नी दोनों का सिम चलेगा. हालांकि, अगर आप इंडिविजुअल प्लान लेना चाहते हैं तो आप 449 रुपये प्रति माह के प्लान के साथ जा सकते हैं. लेकिन, फिर फैमली प्लान के बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं. चलिए बारी-बारी से आपको दोनों प्लान्स के बारे में बताते हैं. 

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

Airtel का सबसे शुरुआती और बेसिक पर्सनल प्लान 449 प्रति माह का है. हालांकि, इसके साथ 18% GST भी लगेगा. इस एंट्री-लेवल प्लान में ग्राहकों को बिना किसी डेली लिमिट के Unlimited 4G और 5G डेटा दिया जाता है. इसके साथ ही देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है. इस प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री SMS और तेज इंटरनेट के लिए Fast Lane Technology (5G Slicing) का सपोर्ट मिलता है.

ग्राहकों को 6 महीने के लिए मुफ्त Google One (100GB क्लाउड स्टोरेज), 3 महीने के लिए Airtel Xstream Play Premium (22 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस), पूरे 1 साल के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा फ्री हैलो ट्यून्स और हवाई यात्रा के दौरान सामान खोने पर नजर रखने वाली खास 'ब्लू रिबन बैग' सर्विस मिलती है. आपके फोन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें स्पैम कॉल्स प्रोटेक्शन, फर्जी और फ्रॉड लिंक्स ब्लॉकिंग और OTP अलर्ट जैसी एडवांस सिक्योरिटी सुविधाएं शामिल की गई हैं.

यह भी पढ़ें- Jio का सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का सिम, अनमिलिटेड डेटा और कॉल फ्री

Airtel का फैमली पोस्टपेड प्लान

यदि आप अपने परिवार के दो मेंबर्स के लिए एक बजट-फ्रेंडली प्लान चाहते हैं, तो आप 699 रुपये प्रति माह (+ GST) वाला प्लान ले सकते हैं. यानी प्रति यूजर आपको लगभग 350 रुपये खर्च करने होंगे. इस फैमिली प्लान में कुल 2 सिम कनेक्शन्स (1 प्राइमरी + 1 फ्री ऐड-ऑन) मिलते हैं. दोनों ही मेंबर्स को अनलिमिटेड 4G/5G हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड लोकल व रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

एंटरटेनमेंट के लिए पूरे 6 महीने का Amazon Prime Mobile सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है. साथ ही 6 महीने का Google One (100GB स्टोरेज), 3 महीने का Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने का Adobe Express Premium का एक्सेस फ्री दिया जाता है. इसके साथ ही इसमें इंडिविजुअल प्लान वाले सभी सेफ्टी फीचर्स और हैलो ट्यून्स की सुविधा भी मिलती है.

फैमली पोस्टपेड प्लान की शर्तें

ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इस फैमिली प्लान में अधिकतम 9 अतिरिक्त ऐड-ऑन कनेक्शन्स जोड़ सकते हैं. प्रत्येक नए अतिरिक्त पेड सिम के लिए ग्राहकों को 349 रुपये प्रति माह की अतिरिक्त फीस चुकानी होगी. इसके अलावा केवल इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले गैजेट्स (जैसे टैबलेट या स्मार्टवॉच) के लिए केवल डेटा ऐड-ऑन सिम भी 149 रुपये प्रति माह की कीमत पर लिया जा सकता है. हालांकि, ये प्राइमरी पैरेंट प्लान के डेटा कोटा का ही उपयोग करेगा.

यह भी पढ़ें- भूल जाइए मोबाइल रिचार्ज! बिना SIM, बिना Wi-Fi के फोन पर फ्री में देखें लाइव टीवी, जानें क्या है D2M

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel Recharge, Airtel Family Pack, Recharge, Jio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com