विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर दशहरा पर होगा रावण के अंत का आरंभ, 7वें सीजन के साथ इस दिन लौट रहा द लीजेंड्स ऑफ हनुमान

'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' का सीजन 7 जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है. 

जियो हॉटस्टार पर दशहरा पर होगा रावण के अंत का आरंभ, 7वें सीजन के साथ इस दिन लौट रहा द लीजेंड्स ऑफ हनुमान
जियो हॉटस्टार पर इस दिन आएगा द लीजेंड्स ऑफ हनुमान
नई दिल्ली:

दशहरा के खास मौके पर ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान' की गाथा देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसका ऐलान हाल ही में नए प्रोमो के साथ हो गया है. शो के निर्माताओं ने नए सीजन की जानकारी उनके फैंस को देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए सीजन का वीडियो शेयर किया है. निर्माताओं ने पोस्‍ट को कैप्शन देते हुए लिखा, बजरंगबली की कहानी का अगला अध्याय, शुरू होने जा रहा है. इस शो का सातवां सीजन 23 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग होने वाला है. 

दशहरा पर आ रहा है द लीजेंड ऑफ हनुमान का सातवां सीजन

जियो हॉटस्टार की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक 'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' का सातवां सीजन आने वाला है, जिसमें दशहरा वीक के दौरान 23 अक्टूबर को हनुमान की वापसी होती हुई नजर आएगी क्योंकि क्योंकि महायुद्ध अपने निर्णायक मोड़ के करीब पहुंच रहा है. इसी के साथ रावण के अंत का काउंटडाउन भी शुरू हो रहा है. 'द लीजेंड्स ऑफ़ हनुमान' का सीजन 7 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को JioHotstar पर होगा, जिसमें रावण के अंत से एक नई कहानी का आरंभ होता हुआ दिखेगा. 

ये भी पढे़ं- 24 साल पुराना उस फिल्म का गाना जिसे बनने में लगे आठ साल, शाहरुख-सलमान-माधुरी की तिकड़ी का खूब जमा रंग, उदित नारायण की आवाज में एवरग्रीन

द लीजेंड्स ऑफ हनुमान के बारे में 

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान' का सीजन 5 ग्राफिक इंडिया के बैनर तले शरद देवराजन, जीवन जे. कांग और चारुवी अग्रवाल ने बनाया है. इस शो में संकेत म्हात्रे, सुरभि पांडे, दमनदीप सिंह बग्गन, विक्रांत चतुर्वेदी, रिचर्ड जोएल, शरद केलकर, रोहन जादव, शक्ति सिंह, साहिल वैद, वली, अहिरावण, तोशी सिन्हा, राजेश जॉली, आदित्य राज शर्मा, पुष्कर विजय, रोहन वर्मा, शैलेंद्र पांडे, सुरेंद्र भाटिया, विक्रम कोचर, अमित देवंडी, गणेश दिवेकर, गिरीश सहदेव और कई अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं. 

6 सीजन का रहा जियो हॉटस्टार पर जलवा

बता दें कि पहले सीजन का प्रीमियर 29 जनवरी, 2021 को 13 एपिसोड के साथ हुआ था. बाद में 27 जुलाई, 2021 को 13 एपिसोड के साथ इसका दूसरा सीजन सामने आया. वहीं 12 जनवरी 2024 इसके तीसरे सीजन के छह एपिसोड सामने आए. चौथे सीजन की घोषणा 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती के  अवसर पर की गई थी. इस शो का प्रसारण इस साल 5 जून से 11 जुलाई तक किया गया. 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीरीज, वर्तमान में डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.  

ये भी पढ़ें- सासूमां की कद्र को तरसती बहू, रेखा का 38 साल पुराना गाना, अनुराधा पौडवाल की आवाज ने बनाया कल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman, Jio Hotstar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com