- तमिलनाडु के शमशाबाद में चोरों ने ATM मशीन के ऊपर का हिस्सा तोड़कर 30 लाख रुपये से अधिक नकदी चोरी की
- चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू की
- चोरों ने धारदार हथियार से ATM मशीन का ऊपरी हिस्सा हटाकर कैश वाले बॉक्स को निशाना बनाया
चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एटीएम तक नहीं छोड़ रहे. तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है. जहां शातिर चोर शमशाबाद में ATM मशीन से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा कैश चोरी कर फरार हो गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. चोरी के बाद इस घटना का पता चला तो पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम मशीन के ऊपर का पूरा हिस्सा गायब है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने पहले किसी धारदार हथियार की मदद से एटीएम के ऊपर का हिस्सा निकाला और उनके बाद बॉक्स में रखी पूरी रकम पर हाथ साफ कर लिया.
ATM मशीन से उड़ाए 30 लाख से ज्यादा
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाश देर रात ATM मशीन वाले केबिन में घुसे और ATM मशीन से छेड़छाड़ कर उसमें से नकदी लेकर भाग गए. बैंक अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. शमशाबाद पुलिस 'क्लूज टीम' के साथ मौके पर पहुंची और चोरों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करना शुरू किए.

CCTV फुटेज से की जा रही चोरों की पहचान
जांच अधिकारी संदिग्धों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और दूसरे मौजूदा सबूतों की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. चोरों ने कैसे एटीएम से इतनी बड़ी रकम चुराई पुलिस इसकी जांच कर रही है.

पिछले महीने ICICI बैंक के ATM से हुई थी 9 लाख की चोरी
ऐसी ही एक घटना अगस्त महीने में तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले से भी सामने आई थी. अज्ञात बदमाशों ने ICICI बैंक के एक ATM से करीब 9 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. शुरुआती जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर ATM के कैश रखने वाले हिस्से को काटकर रकम लूटी थी. अब शमशाबाद से एटीएम चोरी की घटना सामने आई है.
ये भी पढ़ें-ATM से ₹1.14 करोड़ उड़ानेवाले दोस्तों ने ऐसे दिया कैश वैन ड्राइवर, गनमैन और GPS को चकमा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं