विज्ञापन

Jio का सस्ता रिचार्ज, एक प्लान में महीनों चलेगा SIM, अनलिमिटेड डेटा-कॉल और बहुत कुछ

Jio यूजर्स को कम कीमत वाले प्लान्स के साथ भी कई बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है. यहां पर हम ऐसे ही एक Jio के प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल-डेटा के साथ दूसरे भी बेनिफिट्स मिलेंगे.

Jio का सस्ता रिचार्ज, एक प्लान में महीनों चलेगा SIM, अनलिमिटेड डेटा-कॉल और बहुत कुछ
Reliance Jio

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिचार्ज प्लान्स लगातार महंगे हो रहे हैं. कई कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे हो गए हैं. ग्राहक भी सस्ते और वैल्यू-फॉर-मनी रिचार्ज प्लान्स की तलाश में रहते हैं. आपके पास भी अभी भी ऐसे ऑप्शन्स हैं जो आपके लिए वैल्यू-फॉर-मनी रिचार्ज हो सकते हैं. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर्स करता है. कंपनी का एक सस्ता प्लान भी है जो आपको अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा और दूसरे बेनिफिट्स देता है. 

हम यहां बात कर रहे हैं Reliance Jio के 84 दिन वाले एक प्लान की है. इस रिचार्ज प्लान में हर दिन 2 GB डेटा और अनलिमिटेड 5G इंटरनेट की सुविधा मिलती है. सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको 900 रुपये से खर्च करने होंगे. Jio का 859 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट और पैसा वसूल विकल्प साबित होगा. आइए आपको इस प्रीपेड प्लान की पूरी डिटेल्स बताते हैं. 

Reliance Jio का 859 रुपये वाला प्लान 

Jio  का ये प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वाले और हैवी इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है. इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स के साथ प्रतिदिन 100 फ्री SMS दिए जाते हैं. इस प्लान में हर दिन 2 GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलता है. यानी 84 दिनों में कुल 168 GB डेटा आपको मिलेगा. यदि आप डेली 2GB की सीमा समाप्त कर लेते हैं, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी.

सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में एलिजिबल ग्राहकों को Truly Unlimited 5G डेटा दिया जाता है. आपके इस्तेमाल किया जाने वाला 5G डेटा आपके डेली 2GB 4G कोटा में से नहीं काटा जाता है. यानी आप जितना चाहें उतना 5G डेटा मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान का प्रभावी डेली खर्च मात्र 10.22 रुपये प्रति दिन बैठता है.

35,100 रुपये का Gemini Pro सब्सक्रिप्शन फ्री

इस रिचार्ज के साथ ग्राहकों को गूगल का सबसे एडवांस AI टूल Google Gemini Pro का पूरे 18 महीने (1.5 साल) का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है. कंपनी के अनुसार,इसकी रियल मार्केट वैल्यू 35,100 रुपये है. इसके तहत ग्राहकों को फाइल्स, फोटो और जीमेल बैकअप सुरक्षित रखने के लिए पूरे 5,000 GB (5TB) का क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा. इस प्रो सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स गूगल के सबसे पावरफुल एआई मॉडल और हाई-स्पीड इमेज जेनरेशन (Nano Banana तकनीक के साथ) का फ्री एक्सेस पा सकेंगे.

ऑफर एक्टिवेट रखने के लिए जरूरी नियम और शर्तें

मुफ्त गूगल जेमिनी प्रो एआई ऑफर का लगातार लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कुछ नियमों का पालन करना होगा. ग्राहकों को इस 18 महीने की पूरी ड्यूरेशन के दौरान अपने नंबर पर लगातार 349 रुपये या उससे अधिक का कोई भी अनलिमिटेड 5G प्लान एक्टिव रखना जरूरी होगा. रिचार्ज बंद होने या कम कीमत का रिचार्ज कराने पर एआई सर्विस को तुरंत बंद कर दिया जाएगा. इस प्लान के साथ ग्राहकों को Jio  के मनोरंजन ऐप्स JioTV, JioCinema और JioCloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें- Oppo ने चली चालबाज चाल, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाले दो-दो फोन लॉन्च, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Jio Rs 859 Plan, Prepaid Plan, Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com