विज्ञापन

एयरटेल चेयरमैन ने बताया भारत में कब तक आएगा 6G, उपभोक्ताओं को क्या फायदा? सुनील मित्तल Exclusive

Sunil Bharti Mittal NDTV Interview: सुनील भारती मित्तल ने NDTV के शो 'Walk The Talk' में एयरटेल के भविष्य के रोडमैप पर खुलकर बात की. 6G भारत कब आएगा, उन्होंने इस पर भी बात की.

एयरटेल चेयरमैन ने बताया भारत में कब तक आएगा 6G, उपभोक्ताओं को क्या फायदा? सुनील मित्तल Exclusive
6G के आने की लॉन्च टाइमलाइन सुनील भारती मित्तल ने बताई
NDTV Graphics

5G का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रहा है. हालांकि, अब कंपनियां इसके अगले जनरेशन यानी 6G की ओर जाने की तैयारी में लग गई है. Bharti Enterprises के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इस पर अपनी बात बेबाकी NDTV के मशहूर शो 'NDTV Walk The Talk' में विशेष बातचीत के दौरान रखी. उन्होंने कहा है कि ये Airtel के लिए अगले बड़े कदम उठाने का बिल्कुल सही समय है. एक मजबूत बैलेंस शीट और बेहतरीन कैश फ्लो के दम पर कंपनी अब फाइनेंशियल सर्विसेज, डेटा सेंटर्स और अन्य नए व्यवसायों में अपनी पैठ मजबूत करने के नए अवसरों को तलाश रही है.

मित्तल ने कहा कि हर कंपनी अपने सफर में एक ऐसे मोड़ से गुजरती है जहां उसे नई दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत होती है. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे Airtel ने बहुत पहले ही चीजों को भांप लिया था और एक नॉर्मल मोबाइल ऑपरेटर से आगे बढ़कर फिक्स्ड-लाइन ऑपरेटर के रूप में खुद को स्थापित किया था. अभी कंपनी जहां खड़ी है, वहां चीजें काफी हद तक सेटल हैं, बैलेंस शीट और कैश फ्लो मजबूत है, जो कि Airtel के लिए नए सेक्टर्स में आगे बढ़ने का सबसे सही मौका है.

टेलीकॉम से आगे की दुनिया पर Airtel का फोकस

सुनील भारती मित्तल ने Airtel के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और खासतौर से अफ्रीका में कंपनी की फ्रैंचाइजी का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि अफ्रीका में Airtel Money के करीब 40 करोड़ ग्राहक हैं. इसके अलावा, भारत में Airtel Payments Bank भी पिछले कई सालों से लगातार मुनाफे में है और बहुत शानदार परफॉर्म कर रहा है. हालांकि, ये बैंक किसी को लोन नहीं दे सकता, लेकिन इसके बावजूद इसका रेवेन्यू करीब 4,000 करोड़ रुपये है और इसमें जमा होने वाले डिपॉजिट्स का आंकड़ा भी 4,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

फाइनेंशियल सर्विसेज के अलावा, सुनील भारती मित्तल भारत में तेजी से बढ़ रहे डेटा सेंटर बिजनेस में भी Airtel के लिए बड़े अवसर देख रहे हैं, खासतौर से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में. उन्होंने साफ किया कि Airtel शायद डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे के निर्माण में सबसे आगे न हो, लेकिन कनेक्टिविटी के मामले में ये "बेहद मजबूत" है और कई दूसरे डेटा सेंटर्स को भी अपनी कनेक्टिविटी सेवाएं दे रही है. उन्हें उम्मीद है कि भारत में डेटा सेंटर के इस बड़े कारोबार में दो से चार बड़ी भारतीय कंपनियां ही आगे रहेंगी, जिनमें Airtel मेन प्लेयर्स में शामिल होगी.

कब तक आएगा 6G नेटवर्क?

ग्लोबल टेलीकॉम सेक्टर पर बात करते हुए मित्तल ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर देश अब केवल दो से तीन प्राइमरी मोबाइल ऑपरेटर्स के मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कंपनियों के पास इतनी वित्तीय क्षमता होनी चाहिए कि वे भविष्य में आने वाले 6G नेटवर्क में निवेश कर सकें. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में साल 2030 तक 6G नेटवर्क आ जाएगा, जो एक सेंसिंग नेटवर्क के रूप में डेवलप होगा.

उन्होंने गर्व से कहा कि हाई-क्वालिटी रेडियो सिग्नल्स के मामले में भारत आज ब्रिटेन और अमेरिका से भी आगे है और भारतीय ग्राहकों को बहुत ही कम कीमतों पर शानदार कॉल और डेटा की डिजिटल कनेक्टिविटी मिल रही है. हालांकि, उनका मानना है कि जैसे-जैसे ग्राहक ज्यादा डिजिटलाइजेशन और बेहतर सर्विसेज की मांग करेंगे, उन्हें इसके लिए थोड़ा ज्यादा भुगतान करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें | भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर मस्क के आरोप पर एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने दिया करारा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel, Sunil Bharti Mittal, Walk The Talk, 6G
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com