विज्ञापन

AI तय करेगा कि किसे नौकरी से निकालना है, मात्र 72 घंटे में तैयार होगी छंटनी की लिस्ट, CEO ने कही बड़ी बात

केवल ऑफिस के साधारण काम ही नहीं, बल्कि कंपनियों में Layoffs और बड़ी बिजनेस डील्स की रणनीति भी AI Agents तय करेंगे. अमेरिकी स्टार्टअप Arist के CEO का बयान.

AI तय करेगा कि किसे नौकरी से निकालना है, मात्र 72 घंटे में तैयार होगी छंटनी की लिस्ट, CEO ने कही बड़ी बात
AI Generated Image
NDTV Graphics

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा अब केवल ऑफिस के साधारण और रोजमर्रा के कामों तक ही सीमित नहीं रह गया है. AI अब धीरे-धीरे कॉर्पोरेट बोर्डरूम्स में अपनी जगह बना रही है, जहां बहुत जल्द AI एजेंट्स बड़ी कंपनियों के CEOs को वर्कफोर्स स्ट्रेटेजी तैयार करने, कर्मचारियों की छंटनी की सिफारिश करने और बड़े बिजनेस फैसले लेने में मदद करते नजर आएंगे. अमेरिकी AI स्टार्टअप Arist के को-फाउंडर और सीईओ Michael Ioffe ने भविष्यवाणी की है कि ये एजेंट्स आने वाले समय में अधिकारियों को वर्कफोर्स में कटौती से लेकर प्रोडक्ट लॉन्च और बड़े संगठनात्मक बदलावों तक हर चीज पर सलाह देंगे.

डेट्रॉइट में आयोजित इनोवेशन फोरम में बोलते हुए Michael Ioffe ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ सालों के भीतर ज्यादातर बड़े कॉर्पोरेट बदलाव, चाहे वो नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करना हो या लेऑफ का फैसला, इन एजेंट्स द्वारा ही सुझाए जाएंगे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि AI केवल डिसीजन लेने में मदद करने वाले एक टूल के रूप में काम करेगा, और सभी जरूरी फैसलों पर अंतिम अधिकार हमेशा कंपनी के बड़े अधिकारियों का ही रहेगा.

72 घंटे में पूरा हो जाएगा असेसमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Arist ने पहले ही फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 15 प्रतिशत से अधिक के साथ पार्टनरशिप कर ली है. इसके AI-पावर्ड एजेंट्स कर्मचारियों से फीडबैक लेकर, कंपनी की इंटरनल जानकारियों की जांच करके और बिजनेस परफॉर्मेंस को प्रभावित करने वाले पैटर्न की पहचान करके संगठन की चुनौतियों का पता लगाते हैं. ट्रेडिशनल सर्वे या मैनेजमेंट मूल्यांकन पर निर्भर रहने के बजाय, ये तकनीक खुद AI सिस्टम द्वारा चुने गए कर्मचारियों का इंटरव्यू लेती है. ये एजेंट्स खुद तय करते हैं कि किससे कॉन्टैक्ट करना है, क्या सवाल पूछने हैं और कर्मचारियों के जवाबों के आधार पर उनसे फॉलो-अप सवाल भी पूछते हैं.

इसके बाद वो इस फीडबैक की तुलना कर्मचारियों के अनुभव, परफॉर्मेंस रिकॉर्ड और उनके एंगेजमेंट लेवल जैसे दूसरे पैरामीटर्स के साथ करते हैं. कंपनी का दावा है कि ये पूरा असेसमेंट महज 72 घंटों के भीतर पूरा हो सकता है, जिससे उस प्रोसेस का समय बहुत कम हो जाएगा जिसे पूरा करने में ट्रेडिशनल कंसल्टिंग फर्में आमतौर पर कई महीने लगा देती हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेगा काम का पूरा तरीका

Arist के सीईओ Michael Ioffe का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल सकती है. उनका तर्क है कि इंसानों द्वारा किए जाने वाले मूल्यांकन की अपनी कुछ सीमाएं होती हैं, खासकर जब कर्मचारियों की बात सुनने और उनकी चिंताओं को निष्पक्ष रूप से समझने की बात आती है. इंसानी मूल्यांकन में सबसे बड़ी कमजोरी ध्यान से सुनने और ये समझने की क्षमता में कमी होना है कि लोग वास्तव में क्या कहना चाहते हैं.

उन्होंने ट्रेडिशनल मैनेजमेंट कंसल्टिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कंपनियां अक्सर समस्याओं की जांच में काफी समय और पैसा खर्च कर देती हैं, लेकिन फिर भी किसी सही नतीजे पर नहीं पहुंच पातीं. उन्होंने अनुमान लगाया कि करीब 90 प्रतिशत मामलों में कंसल्टेंट्स गलत डायग्नोसिस पर पहुंचते हैं. उनका मानना है कि AI-पावर्ड एनालिसिस से कंपनी अपनी समस्याओं को ज्यादा तेजी से पहचान सकती हैं और बिना किसी लंबी कंसल्टिंग प्रोसेस के सही फैसले ले सकते हैं. उनका सपना बड़ी कंपनियों को भी छोटे स्टार्टअप्स की तरह तेजी से फैसले लेने के काबिल बनाना है.

यह भी पढ़ें | Tata की नई SUV.. दमदार रेंज, Nexon से दमदार फीचर्स, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, Artifical Intelligence, Arista Networks, Layoff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com