Apple के अगले प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro को लेकर सामने आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. iPhone 18 Pro में सबसे बड़ा विजुअल बदलाव Dynamic Island को लेकर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस पिल-शेप कटआउट का आकार लगभग 35 प्रतिशत तक छोटा कर सकता है.

पहले ऐसी खबरें थीं कि Apple अंडर-डिस्प्ले Face ID तकनीक लाने वाला है, जिससे स्क्रीन पर सिर्फ छोटा सा कैमरा होल दिखाई देगा. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह तकनीक अभी पूरी तरह तैयार नहीं है.
इसलिए फिलहाल कंपनी पूरी तरह ऑल-स्क्रीन डिजाइन देने की बजाय Dynamic Island को छोटा कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि पूरा ऑल-स्क्रीन डिजाइन शायद iPhone 19 में देखने को मिले. हालांकि फोन का बाकी डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बड़ा कैमरा मॉड्यूल शामिल होगा.
iPhone 18 Pro के नए कलर ऑप्शन भी काफी चर्चा में हैं. लीक हुई जानकारी के मुताबिक Apple कई नए रंगों पर काम कर रहा है.
रिपोर्ट्स में डार्क चेरी, स्काई ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे जैसे रंगों का जिक्र किया गया है. खासतौर पर डार्क चेरी कलर काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि इसमें हल्का पर्पल टोन भी देखने को मिल सकता है.
कुछ लीक्स में मैजेंटा और ब्लू वेरिएंट की भी बात कही गई है. इसके अलावा Apple शायद लगातार दूसरे साल क्लासिक ब्लैक Pro iPhone रंग से दूरी बनाए रख सकता है.
कंपनी एल्यूमिनियम फ्रेम और पीछे के ग्लास पैनल के बीच ज्यादा स्मूद कलर फिनिश देने की कोशिश भी कर सकती है, जिससे फोन का लुक और प्रीमियम लगेगा.
एलन मस्क ने कहा 'Instagram लड़कियों के लिए है', बयान कुछ ही मिनटों में Viral
कैमरा की बात करें तो Apple पहली बार मेन कैमरा में Variable Aperture Control दे सकता है. आसान भाषा में समझें तो यूजर खुद कंट्रोल कर पाएगा कि कैमरे में कितनी रोशनी आए. इससे लो-लाइट फोटोग्राफी, एक्सपोजर कंट्रोल और बैकग्राउंड ब्लर पहले से बेहतर हो सकता है.
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple Samsung के नए थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर की टेस्टिंग कर रहा है. इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा और मेन कैमरा में बड़े अपर्चर भी दिए जा सकते हैं ताकि फोटो क्वालिटी और जूम परफॉर्मेंस बेहतर हो सके.
iPhone 18 Pro में Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिप TSMC की 2nm तकनीक पर आधारित होगी. हा जा रहा है कि यह चिप पिछले A19 प्रोसेसर की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा तेज और 30 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकती है.
Apple नए WMCM पैकेजिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी कर सकता है, जिसमें RAM को सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ रखा जाएगा. इससे AI फीचर्स बेहतर काम कर सकते हैं और बैटरी पर भी अच्छा असर पड़ेगा. Phone 18 Pro Max में 5100mAh से 5200mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है. नए प्रोसेसर और पावर एफिशिएंट डिस्प्ले के साथ यह फोन शानदार बैटरी बैकअप दे सकता है.
लॉन्च कब हो सकता है?
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है. हालांकि कुछ खबरों में कहा गया है कि iPhone 18 सीरीज के कुछ मॉडल बाद में भी लॉन्च हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं