विज्ञापन

Apple ने भेजा न्योता! इस दिन होगा कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट, iPhone 18 Pro समेत ये डिवाइस हो सकते लॉन्च

Apple ने 9 सितंबर को अपने अगले लॉन्च इवेंट की घोषणा की है. इस इवेंट को Surprise and Shine टैगलाइन के साथ कंपनी ने पेश किया है. इसमें नए iPhone लॉन्च हो सकते हैं.

Apple ने भेजा न्योता! इस दिन होगा कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट, iPhone 18 Pro समेत ये डिवाइस हो सकते लॉन्च
Apple Event 2026
Apple

Apple ने अपने अगले प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट की डेट का ऐलान कर दिया है. Apple का ये इवेंट 9 सितंबर को "Surprise and Shine" टैगलाइन के साथ होगा. इवेंट सुबह 10 बजे PT यानी भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा. इसे YouTube, Apple की वेबसाइट और Apple TV पर लाइव देखा जा सकेगा.

फोल्डेबल iPhone भी हो सकता है लॉन्च

हालांकि, Apple ने अभी ये नहीं बताया है कि इवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स में iPhone 18 सीरीज के लॉन्च की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

आपको बता दें कि हर साल की तरह Apple ने इवेंट के लिए एक खास प्रमोशनल आर्टवर्क जारी किया है. इसमें "Surprise and Shine" टैगलाइन के साथ कंपनी का लोगो चमकते हुए नियॉन इफेक्ट में नजर आता है. इसका डिजाइन उस व्हाइट नियॉन थीम से मिलता-जुलता है, जिसका इस्तेमाल Apple ने इस साल WWDC 2026 में पेश किए गए Siri AI बीटा में किया था.

कंपनी इस इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra के साथ नए स्मार्ट होम डिवाइस भी पेश कर सकती है. Apple ने अपने YouTube चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीम का लिंक भी जारी कर दिया है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, "Join us for a special event on September 9 at 10 a.m. PT." यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित Cupertino में Apple Park Campus में आयोजित होगा.

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरा वाले AirPods को लेकर Apple की योजना अभी भी 2027 में लॉन्च करने की है. हाल में ऐसी अटकलें सामने आई थीं कि कंपनी इन्हें इससे पहले पेश कर सकती है. नए ईयरबड्स के जरिए Apple AI वियरेबल्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है. 

Apple ‘Surprise and Shine' इवेंट में क्या है खास

इस साल ऐपल के इस इवेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. COVID-19 के समय से ही कंपनी के ज्यादातर लॉन्च इवेंट प्री-रिकॉर्डेड स्ट्रीम होते हैं. लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कंपनी इसको वापस इन-पर्सन इवेंट बना सकती है. जहां पर प्रोडक्ट को रियल टाइम में लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, Realme P4s 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone, Apple September Event, Apple September Event 2026, IPhone 18 Series, IPhone 18 Fold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com