विज्ञापन

iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे 5 ऐसे फीचर्स जो आपने सोचे भी न होंगे!

iPhone 18 Pro Max के लीक्स में 2nm A20 Pro चिपसेट, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और छोटे Dynamic Island का खुलासा हुआ है.

iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे 5 ऐसे फीचर्स जो आपने सोचे भी न होंगे!
Photo Credit: X

Apple का iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max जल्द ही आने वाला है. टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी अपने बेस मॉडल्स और प्रो मॉडल्स की लॉन्चिंग टाइमलाइन में बदलाव कर सकती है. प्रो मॉडल्स जहां सितंबर में आ सकते हैं वहीं, साधारण iPhone 18 मॉडल को 2027 की शुरुआत तक के लिए टाला जा सकता है. लेकिन इन सबके बीच iPhone 18 से जुड़े कमाल के फीचर्स लीक हुए हैं, चलिए बताते हैं यहां उसके बारे में.

ट्रक ड्राइवर को लिफ्ट देना पड़ा महंगा! गेम के चक्कर में लड़के ने उड़ा दिए 45,600 रुपये, आप भी बरतें ये सावधानी

1. छोटा Dynamic Island यानी बड़ी स्कीन

iPhone 18 Pro Max में फ्लैट-एज डिजाइन देखने को मिल सकता है लेकिन डिस्प्ले में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. लीक्स के मुताबिक कंपनी Face ID के कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है. इससे स्क्रीन पर मिलने वाला पिल-शेप यानी Dynamic Island कटआउट काफी छोटा हो जाएगा और यूज़र्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा. 

2. पहली 2nm ए20 प्रो चिपसेट का पावर

परफॉर्मन्स के मामले में यह फोन एक नया रिकॉर्ड बना सकता है. इसमें TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी A20 Pro चिप दी जा सकती है. मौजूदा 3nm चिप्स के मुकाबले यह नया प्रोसेसर बहुत कम बिजली की खपत करते हुए सुपरफास्ट स्पीड देगा. इसमें रैम को प्रोसेसर के और करीब इंटीग्रेट किया जा सकता है जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स बिना किसी लैग के चलेंगे.

3. DSLR जैसा वेरिएबल अपर्चर कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट में सबसे बड़ा अपग्रेड 'वेरिएबल अपर्चर' मेन लेंस का हो सकता है. इसका मतलब है कि रोशनी के हिसाब से कैमरे का लेंस खुद-ब-खुद एडजस्ट हो जाएगा. यह टेक्नोलॉजी कम रोशनी में बेहद साफ फोटो खींचने और बैकग्राउंड ब्लर को बेहतर बनाने में मदद करेगी. Sony द्वारा सप्लाई किए जाने वाले नए सेंसर्स से फोटोग्राफी का अनुभव बिल्कुल बदल जाएगा.

4. बैटरी, नए कलर्स और संभावित कीमत

बेहतर बैटरी लाइफ के लिए Apple इस फोन को थोड़ा मोटा बना सकता है ताकि बड़ी बैटरी फिट की जा सके. 

5. लीक्स में ब्लैक, सिल्वर और लाइट ब्लू के साथ एक नया Dark Cherry कलर ऑप्शन आने का दावा किया गया है. 

6. वहीं, बढ़ते कंपोनेंट कॉस्ट के कारण इसकी शुरुआती कीमत 133,401 रुपये रखी जा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 18 Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com