ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों और बिंज-वॉचिंग के शौकीनों के लिए एक कमाल का ऑफर आया है. क्योंकि अब Flipkart और Netflix ने हाथ मिला लिया है. अब आपको अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए Netflix का अलग से सब्सक्रिप्शन लेने जरूरत बिल्कुल नहीं होगी. सिर्फ फ्लिपकार्ट पर अपनी नॉर्मल खरीदारी के दम पर आप हर महीने नेटफ्लिक्स का मजा ले सकते हैं. यह बेनिफिट 1 अगस्त 2026 से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा.
4 ऑर्डर और 30 दिनों के लिए Netflix फ्री
इस शानदार प्लान को हासिल करना बहुत ही आसान है. अगर आप Flipkart Plus मेंबर हैं तो आपको एक कैलेंडर महीने के भीतर 299 रुपये या उससे ज्यादा के बस 4 क्वालिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे. ये ऑर्डर आप Flipkart ऐप के अलावा फ्लिपकार्ट मिनट्स और फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी से भी कर सकते हैं. जैसे ही आपका चौथा ऑर्डर डिलीवर होगा, अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan सीधे आपके ऐप में अनलॉक हो जाएगा.
Samsung, Xiaomi और Oppo के फोन होने जा रहे हैं महंगे! जानिए 1 अगस्त से कितने और देने होंगे पैसे
30 दिन पूरे होने के बाद यह प्लान अपने आप खत्म हो जाएगा और अगले महीने फिर से फ्री नेटफ्लिक्स पाने के लिए आपको बस वही 4 ऑर्डर की खरीदारी का पैटर्न दोहराना होगा. जो लोग अभी Flipkart Plus मेंबर नहीं हैं, वे 12 महीनों में 15 ऑर्डर करके बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आसानी से प्लस मेंबर बन सकते हैं.
iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे 5 ऐसे फीचर्स जो आपने सोचे भी न होंगे!
टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों को बड़ा फायदा
यह पार्टनरशिप मेट्रो शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों के ग्राहकों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है. आजकल ग्रॉसरी, राशन और डेली एसेंशियल्स सामान हर घर में ऑनलाइन मंगाया जाता है. फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए क्विक कॉमर्स का इस्तेमाल करके 4 नॉर्मल ऑर्डर पूरे करना बहुत ही आसान काम है. यानी अब आपकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ आपको फ्री में फिल्में देखने का भी मजा मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं