Infinix आज अपना एक बेहद स्टाइलिश और दमदार स्मार्टफोन 'Infinix SMART 20' लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बनने वाला है जो कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, शानदार एंटरटेनमेंट और बेजोड़ मजबूती चाहते हैं. इस फोन में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप फोन्स में ही देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं Infinix SMART 20 के उन सभी फीचर्स के बारे में.
स्लिम डिजाइन और शानदार 3D टेक्सचर लुक
Infinix SMART 20 को 7.7mm की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी के साथ डिजाइन किया है. इसके बैक पैनल पर एक प्रीमियम 3D टेक्सचर कंपोजिट पैनल का इस्तेमाल किया गया है. यह खास पैनल न सिर्फ फोन की ग्रिप को मजबूत बनाता है, बल्कि इस पर उंगलियों के निशान भी नहीं छपते हैं, जिससे आपका फोन हमेशा नया जैसा चमकता रहता है.
इस फोन में 6.78 इंच का एक बड़ा पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें 4-लेवल सेल्फ-अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सिस्टम है, जो आपके यूज के हिसाब से स्क्रीन की स्पीड को खुद एडजस्ट करता है जिससे बैटरी की काफी बचत होती है. इसके अलावा, 700 निट्स की ब्राइटनेस के कारण आप कड़कती धूप में भी स्क्रीन को साफ तौर पर देख पाएंगे.
iOS 27 कब आ रहा है? रिलीज डेट से उठा पर्दा, जादुई फीचर्स देखकर चौंक जाएंगे आप
इस फोन को IP64 की रेटिंग मिली है, जो इसे पानी के छींटों और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखती है. इसकी स्क्रीन पर तेल या ग्रीस लगे होने के बावजूद यह आसानी से टच काम करता है.
कंपनी का दावा है कि इस फोन को 25,000 से ज्यादा बार ड्रॉप टेस्ट और 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने वाले कड़े टेस्ट से गुजारा गया है. यानी रोजमर्रा के हादसों में यह फोन आसानी से टूटने वाला नहीं है.
फोन की परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाने के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो G81 अल्टीमेट (MediaTek Helio G81 Ultimate) प्रोसेसर दिया गया है. यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के ऐप्स को बिना किसी लैग के चला सकता है.
इस फोन का सबसे क्रांतिकारी फीचर 'अल्ट्रा लिंक' (Ultra Link) है, जो बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के भी 1 किलोमीटर की दूरी तक ऑफलाइन बातचीत करने की सुविधा देता है. इसके अलावा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर क्लियर कॉलिंग के लिए इसमें वॉयस प्रिंट नॉइज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है. यह फोन XOS 16 पर चलता है, जिसमें 'वन टैप इनफिनिक्स एआई' (Infinix AI) का सपोर्ट है.
इसके फॉलेक्स एआई (Folax AI) टूल की मदद से आप सिर्फ एक टैप में स्पीकर क्लीनर, सॉन्ग रिकग्निशन और डॉक्यूमेंट स्कैन जैसे काम चुटकियों में कर सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो रोजमर्रा की तस्वीरों के लिए एकदम परफेक्ट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं