Apple इतिहास का सबसे बड़ा और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर अपडेट 'iOS 27' लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी अपने एनुअल इवेंट WWDC में इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश करेगी. इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण होगा आपका पसंदीदा वॉइस असिस्टेंट 'Siri', जो अब सिर्फ गाने बजाने या अलार्म लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक असली इंसान की तरह आपके सारे काम खुद करेगा. आइए जानते हैं कि यह अपडेट आपके iPhone में कब आएगा और इसमें क्या-क्या बदलने वाला है.
इस दिन रिलीज होगा iOS 27
Apple की पुरानी परंपरा को देखें तो कंपनी अपनी मेन स्पीच के तुरंत बाद यानी 8 जून 2026 को ही iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा जारी कर सकती है. इसके बाद आम जनता के लिए इसका पब्लिक बीटा जुलाई के महीने में आएगा. वहीं, अगर आप बिल्कुल फिक्स और स्टेबल अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो वह सितंबर 2026 में नए iPhone 18 Pro और iPhone Ultra के लॉन्च के कुछ दिनों बाद आपके पुराने आईफोन में पहुंच जाएगा.
Tim Cook का आखिरी और सबसे बड़ा तोहफा
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नया और एडवांस Siri AI अपडेट सितंबर तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा. खास बात यह है कि Apple के मौजूदा सीईओ टिम कुक कंपनी की कमान नए सीईओ जॉन टर्नस को सौंपने से पहले इस ऐतिहासिक अपडेट को खुद लॉन्च करना चाहते हैं.
Apple लॉन्च करने जा रहे है 11 नए डिवाइसेज, iPhone 18 Pro समेत लिस्ट में कई नाम
Google का दिमाग और Siri का नया रूप
आपको जानकर हैरानी होगी कि Apple ने आखिरकार यह मान लिया है कि उसका खुद का AI मॉडल इतना ताकतवर नहीं है. इसलिए कंपनी ने Google से हाथ मिलाया है. अब नए iOS 27 में Siri को चलाने के लिए Google के खास 'Gemini' AI मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके बाद Siri आपके स्क्रीन पर चल रही चीजों को समझ पाएगी, आपके पर्सनल काम संभाल पाएगी और आपकी तरफ से खुद एक्शन भी ले सकेगी.
ChatGPT जैसा नया Siri App
iOS 27 में मिलने वाला सबसे बड़ा सरप्राइज एक बिल्कुल नया 'Siri App' होगा. यह ऐप आजकल के ChatGPT या Claude की तरह एक मॉडर्न चैटबॉट जैसा दिखेगा. इसमें आप बोलकर या टाइप करके बात कर पाएंगे. इस ऐप में आपको अपनी Chat History याद रखने और मैसेज ऐप की तरह उसे ऑटो-डिलीट करने का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा आप इसमें फोटो और डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर सकेंगे.
Dynamic Island में नया घर और एनिमेशन
रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट में Siri को अब स्क्रीन के नीचे के बजाय 'Dynamic Island' के अंदर एक नया घर मिलेगा. जब भी आप इसे ऑन करेंगे, तो ऊपर से एक 'Search or Ask' का शानदार इंटरफेस खुलेगा. इसके साथ ही इसके एनिमेशन को भी पूरी तरह से नया और बेहद खूबसूरत लुक दिया गया है जो दिखने में बहुत ही शानदार लगता है.