YouTube Shorts आज के समय में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे तेज़ ग्रोथ देने वाला फॉर्मेट बन चुक हैं. इसीलिए आजकल हर कोई शॉर्ट्स बना रहा है, लेकिन YouTube पर शॉर्ट्स को वायरल करने की एक स्ट्रैटेजी होती है, जिसने ये फॉलो कर ली उसकी वीडियो वायरल. इस स्ट्रैटेजी में सबसे पहली शर्त यह है कि वीडियो की लंबाई 60 सेकंड या उससे कम होनी चाहिए. इसके अलावा क्या वो हैं तरीके जिनसे शॉर्ट्स वायरल हो सकती है, चलिए बताते हैं.

सबसे पहले 60 सेकंड की लिमिट
YouTube Shorts का एल्गोरिदम यूज़र के रुकने, वीडियो पूरा देखने और बार-बार लूप होने पर ज्यादा फोकस करता है. अगर आपकी वीडियो लंबी है और शुरुआत में ही दर्शक का ध्यान नहीं खींच पाती, तो वह तुरंत स्वाइप कर देता है.
7 से 15 सेकंड की Shorts ज्यादा वायरल
अगर आप ज्यादा व्यूज़ और हाई रिटेंशन चाहते हैं, तो 7 से 15 सेकंड की YouTube Shorts सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं. इस लंबाई में वीडियो जल्दी खत्म होती है, जिससे दर्शक उसे पूरा देखने की संभावना ज्यादा रहती है. कई बार वीडियो अपने आप दोबारा लूप हो जाती है, जिससे वॉच टाइम और एंगेजमेंट बढ़ता है. यही वजह है कि मोटिवेशनल क्लिप्स, फनी मोमेंट्स, रील्स टाइप कंटेंट और शॉर्ट इंफॉर्मेशनल वीडियो इस टाइम फ्रेम में सबसे अच्छा परफॉर्म करते हैं.
15 से 30 सेकंड वाला शॉर्ट्स
अगर आपका कंटेंट थोड़ा समझाने वाला है या उसमें एक छोटी कहानी है, तो 15 से 30 सेकंड की Shorts सबसे सही रहती हैं. इस समय सीमा में आप अपनी बात अच्छे से रख सकते हैं और फिर भी दर्शक का ध्यान बनाए रख सकते हैं. यह लंबाई एजुकेशनल टिप्स, पैरेंटिंग कंटेंट, ट्रैवल शॉर्ट्स और लाइफस्टाइल वीडियोज़ के लिए काफी प्रभावी मानी जाती है.
30 से 60 सेकंड की Shorts
30 से 60 सेकंड की YouTube Shorts तभी अच्छा परफॉर्म करती हैं जब कंटेंट बहुत ज्यादा एंगेजिंग हो. अगर वीडियो में शुरुआत से अंत तक दर्शक को बांधने की ताकत है, तभी इतनी लंबी Short बनानी चाहिए. इंटरव्यू क्लिप्स, इमोशनल स्टोरी, शॉकिंग फैक्ट्स या एक्सक्लूसिव जानकारी वाले वीडियो इस कैटेगरी में आ सकते हैं.
बहुत लंबी या बहुत छोटी Shorts का नुकसान
अगर आपकी Short जरूरत से ज्यादा लंबी है, तो दर्शक जल्दी बोर होकर वीडियो छोड़ देता है. इससे YouTube को संकेत मिलता है कि कंटेंट दिलचस्प नहीं है. वहीं अगर वीडियो बहुत छोटी है लेकिन उसमें कोई वैल्यू नहीं है, तो वह भी फ्लॉप हो जाती है. इसलिए सबसे जरूरी है कि वीडियो की लंबाई कंटेंट के अनुसार तय की जाए, न कि सिर्फ टाइम पूरा करने के लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं