विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का बड़ा दांव, कर्ज के बाद अब ऐसे करेंगे छप्पड़फाड़ कमाई

कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से निकलकर फिर से पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं. करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज के चलते उन्हें 13 दिन जेल में बिताने पड़े थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से कमबैक के मूड में हैं.

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का बड़ा दांव, कर्ज के बाद अब ऐसे करेंगे छप्पड़फाड़ कमाई
राजपाल यादव ने शुरू किया यूट्यूब चैनल

कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से निकलकर फिर से पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं. करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज के चलते उन्हें 13 दिन जेल में बिताने पड़े थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से कमबैक के मूड में हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सीधे अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और एक नई शुरुआत भी कर दी है. हाल ही में अभिनेता ने अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि वह फिर से शूटिंग पर लौट चुके हैं. उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि मुश्किल वक्त में मिला प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

अब राजपाल यादव ने सिर्फ फिल्मों तक सीमित रहने के बजाय डिजिटल दुनिया में भी कदम रख दिया है. उन्होंने अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसका नाम 'राजपाल नौरंग यादव' रखा गया है. इस चैनल के जरिए वह अलग अंदाज में लोगों को एंटरटेन करेंगे. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस नई शुरुआत की तैयारी कर रहे थे और अब जाकर यह सपना पूरा हुआ है. उनका मकसद साफ है- हर उम्र के लोगों को हंसाना. यानी अब वह सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस को गुदगुदाते नजर आएंगे.

फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही अपनी नई फिल्म 'भूत-बंगला' में दिखाई देंगे, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पोस्टर और पहला गाना पहले ही सामने आ चुका है और इसे लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है. गौरतलब है कि अभिनेता ने एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए भारी कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह आर्थिक संकट में फंस गए. इस मुश्किल वक्त में सोनू सूद समेत कई लोगों ने उनकी मदद की, जिसके बाद वह दोबारा खड़े हो पाए. अब देखना होगा कि राजपाल यादव का यह नया सफर उन्हें कितनी ऊंचाई तक ले जाता है.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Press Conference LIVE: राजपाल यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में रहे थे 13 दिन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com