आज के समय में Facebook सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का एक बड़ा जरिया बन चुका है. अगर आप वीडियो बनाते हैं और आपके पास अच्छा कंटेंट है, तो फेसबुक के जरिए आप अच्छी इनकम कर सकते हैं. खासकर अगर आप पहले से YouTube या Instagram पर एक्टिव हैं, तो फेसबुक आपके लिए एक अतिरिक्त कमाई का प्लेटफॉर्म बन सकता है.

1. In-Stream Ads (वीडियो पर विज्ञापन)
फेसबुक आपके वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाता है, जिसे In-Stream Ads कहा जाता है. जब लोग आपका वीडियो देखते हैं और उस पर विज्ञापन चलते हैं, तो आपको उस विज्ञापन से कमाई होती है. इसके लिए आपकी फेसबुक पेज पर कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए, जैसे फॉलोअर्स की संख्या और वीडियो वॉच टाइम.
आमतौर पर आपको कम से कम 10,000 फॉलोअर्स और पिछले 60 दिनों में 6 लाख मिनट का वॉच टाइम चाहिए होता है. जब आप यह क्राइटेरिया पूरा कर लेते हैं, तो आप Monetization के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
2. Facebook Reels Bonus और Ads
अगर आप शॉर्ट वीडियो यानी Reels बनाते हैं, तो फेसबुक रील्स पर भी कमाई का मौका देता है. कुछ देशों में Facebook Reels Ads या Bonus Program के जरिए क्रिएटर्स को व्यूज़ के आधार पर पैसे मिलते हैं. भारत में यह फीचर समय-समय पर उपलब्ध होता है.
3. Brand Promotion और Sponsorship
जब आपके पेज पर अच्छा फॉलोअर्स बेस बन जाता है, तो ब्रांड्स आपसे संपर्क करते हैं. वे आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करने के लिए पैसे देते हैं. यह कमाई का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है क्योंकि इसमें आपकी इनकम सीधे ब्रांड से होती है, फेसबुक से नहीं.
4. Facebook Stars
Facebook Stars एक फीचर है जिसमें आपके फॉलोअर्स लाइव वीडियो के दौरान आपको स्टार्स भेज सकते हैं. हर स्टार की एक तय कीमत होती है, और जब लोग आपको सपोर्ट करते हैं, तो वह सीधे आपकी कमाई में जुड़ता है.
5. Affiliate Marketing
आप अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में किसी प्रोडक्ट का लिंक डाल सकते हैं. जब कोई उस लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है. इसे एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) कहते हैं.
कितनी कमाई हो सकती है?
फेसबुक वीडियो से कमाई आपके व्यूज़, ऑडियंस लोकेशन और कंटेंट की क्वालिटी पर निर्भर करती है. शुरुआत में 10–20 हजार रुपये और फिर बड़े क्रिएटर्स लाखों रुपये तक कमा लेते हैं. अगर आप नियमित और क्वालिटी कंटेंट डालते हैं, तो 3–6 महीने में रिजल्ट दिखना शुरू हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं