विज्ञापन

अब मोबाइल पर आएगा भारी बारिश का अपडेट: जानें Mausam ऐप इस्तेमाल करने का सही तरीका

Mausam ऐप में आपको जिले स्तर की जानकारी, हर घंटे का अपडेट, बारिश का अनुमान और खराब मौसम की चेतावनी मिलती है. इसके अलावा इसमें रडार और सैटेलाइट इमेज भी होती हैं, जिससे आप देख सकते हैं कि बारिश कहां से आ रही है और किस दिशा में बढ़ रही है.

अब मोबाइल पर आएगा भारी बारिश का अपडेट: जानें Mausam ऐप इस्तेमाल करने का सही तरीका
Mausam ऐप से कैसे चेक करें मौसम?

आप जानते ही होंगे कि IMD का वेदर मैप अलग-अलग रंगों के जरिए मौसम की स्थिति को समझाता है. ऑरेंज अलर्ट वाले इलाके ज्यादा खतरे में होते हैं, जहां भारी बारिश और तूफान का असर दिख सकता है. वहीं, येलो अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहेगा. लेकिन आप ये सब जानकारी IMD के ऐप के जरिए भी समय पर ले सकते हैं.

Mausam ऐप से कैसे चेक करें मौसम?

IMD का ऑफिशियल Mausam App आपके फोन पर मौसम की सही जानकारी देता है. इसे आप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप खोलने के बाद लोकेशन ऑन करें, ताकि यह आपके इलाके का सटीक मौसम दिखा सके. इसके बाद आप ‘Warnings' या ‘Nowcast' सेक्शन में जाकर रियल-टाइम अपडेट देख सकते हैं, जिसमें बारिश, आंधी और तापमान से जुड़ी जानकारी मिलती है.

WhatsApp Plus अपडेट! अब पैसे देकर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर्स, जानें कितनी होगी भारत में कीमत!

ऐप के खास फीचर्स

Mausam ऐप में आपको जिले स्तर की जानकारी, हर घंटे का अपडेट, बारिश का अनुमान और खराब मौसम की चेतावनी मिलती है. इसके अलावा इसमें रडार और सैटेलाइट इमेज भी होती हैं, जिससे आप देख सकते हैं कि बारिश कहां से आ रही है और किस दिशा में बढ़ रही है. यह ऐप आपको आने वाले दिनों का फोरकास्ट भी दिखाता है, जिससे आप पहले से तैयारी कर सकते हैं.

मौसम अपडेट देखना क्यों जरूरी है?

रियल-टाइम मौसम जानकारी आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. इससे आप अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं, बिजली गिरने जैसी खतरनाक स्थितियों से बच सकते हैं और अचानक होने वाली बारिश के लिए तैयार रह सकते हैं. जब कई इलाकों में अलर्ट जारी हो, तो आधिकारिक स्रोत से अपडेट लेना सबसे सुरक्षित तरीका होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com