विज्ञापन

WhatsApp Plus अपडेट! अब पैसे देकर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर्स, जानें कितनी होगी भारत में कीमत!

WhatsApp Plus: फिलहाल यह फीचर Android बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही Apple के iPhone यूजर्स के लिए भी इसे लॉन्च किया जाएगा.

WhatsApp Plus अपडेट! अब पैसे देकर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर्स, जानें कितनी होगी भारत में कीमत!
WhatsApp एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान 'WhatsApp Plus' टेस्ट कर रही है.

WhatsApp एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान 'WhatsApp Plus' टेस्ट कर रही है. इस प्लान के जरिए यूजर्स को कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जिससे उनका चैटिंग एक्सपीरिएंस और ज्यादा पर्सनल और बेहतर हो सकेगा. पिछले कुछ महीनों से लगातार यह खबरें आ रही थीं कि WhatsApp एक पेड वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है. अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए टेस्टिंग में आ गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस प्लान में यूजर्स को नए ऐप आइकन, अलग-अलग थीम्स, खास रिंगटोन और प्रीमियम स्टिकर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसका मकसद यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन देना है, ताकि वे अपनी पसंद के हिसाब से ऐप का लुक और फील बदल सकें.

फीचर्स और प्लान की डिटेल

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Plus एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन होगा. यानी अगर आप पैसे देकर यह प्लान लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं, नहीं तो बिना पैसे दिए भी आप WhatsApp के बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकेंगे. इसका मतलब है कि मैसेजिंग, वॉयस कॉल, कम्युनिटी फीचर्स जैसे जरूरी फंक्शन हमेशा फ्री रहेंगे.

फिलहाल यह प्लान कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत लगभग €2.49 (करीब ₹274 प्रति महीना) बताई जा रही है.

पर्सनलाइजेशन पर फोकस

इस सब्सक्रिप्शन का सबसे बड़ा आकर्षण है पर्सनलाइजेशन. यूजर्स को लगभग 18 अलग-अलग थीम्स और कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे ऐप का पूरा लुक बदल सकता है. इसके अलावा, एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक्स भी दिए जाएंगे, जिन्हें यूजर सीधे डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी चैट को और मजेदार बना सकते हैं. 

WhatsApp का बड़ा धमाका: अब चैटिंग के साथ-साथ करें मोबाइल रिचार्ज, होम स्क्रीन पर आया नया '₹' बटन!

WhatsApp Plus यूजर्स को एक बड़ा फायदा मिलेगा, वे 20 तक चैट्स को पिन कर पाएंगे. अभी सामान्य यूजर्स सिर्फ 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं, लेकिन इस नए प्लान में यह लिमिट काफी बढ़ जाएगी. इससे जरूरी चैट्स को ऊपर रखना आसान हो जाएगा और बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पेड यूजर्स को कुछ खास रिंगटोन और नोटिफिकेशन टोन भी मिल सकते हैं. इसके साथ ही ऐप के डिजाइन में भी अलग-अलग बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यूजर्स को एक नया अनुभव मिलेगा.

iPhone यूजर्स को कब मिलेगा?

फिलहाल यह फीचर Android बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही Apple के iPhone यूजर्स के लिए भी इसे लॉन्च किया जाएगा.

खास बात यह कि WhatsApp Plus प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा. अगर आप सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो भी WhatsApp का इस्तेमाल पहले की तरह फ्री में कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com