विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max पर भारी छूट, 75 हजार से कम में उपलब्ध, मिल रहा बेस्ट ऑफर

Croma पर iPhone 17 Pro Max की कीमत में भारी कटौती हुई है. एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक के साथ इसको आप 74,990 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर खरीद सकते हैं.

iPhone 17 Pro Max पर भारी छूट, 75 हजार से कम में उपलब्ध, मिल रहा बेस्ट ऑफर
iPhone 17 Pro Max

Apple ने iPhone 18 Pro और Max मॉडल को हाल ही में लॉन्च किया है. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने पुराने प्रो-मॉडल्स को कंपनी अपनी तरफ से बंद कर दिया है. हालांकि, थर्ड पार्टी रिसेल स्टोर से आप अभी भी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max खरीद सकते हैं. अब iPhone 17 Pro Max पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. Croma ने भारत में अपने स्टोर्स पर iPhone 17 Pro Max की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है.

इस डील के तहत, एक्सचेंज ऑफर और अन्य बैंक कैशबैक फायदों को मिलाकर iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत केवल 74,990 रह जाती है. वहीं, इसका 512GB वेरिएंट 94,990 रुपये की इफैक्टिव कीमत पर उपलब्ध कराया गया है. ये ऑफर ऐसे समय में आया है जब Croma ने बिल्कुल नए iPhone 18 Pro लाइनअप की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. ऐसे में ग्राहकों के पास कम कीमत में नया आईफोन खरीदने का शानदार मौका है.

iPhone 17 Pro Max पर मिलने वाली डील

12 हजार का एक्सचेंज बोनस: इस डील का सबसे बड़ा हिस्सा Croma पर मिलने वाला 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस है.

पुराने फोन की वैल्यू: यदि आप अपना पुराना iPhone एक्सचेंज करते हैं, तो Croma आपके पुराने iPhone 15 Pro Max के लिए (उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर) 53,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है.

4 हजार का बैंक कैशबैक: इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए भुगतान करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है.

इसका मतलब है कि इफैक्टिव कीमत पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन सा पुराना फोन एक्सचेंज कर रहे हैं और उसकी स्थिति कैसी है.

iPhone 17 Pro Max पर दूसरे ऑफर्स

Croma iPhone 17 Pro सीरीज के साथ कुछ एडिशनल डील्स भी दे रहा है. iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले ग्राहकों को 3,499 रुपये की कीमत वाला Hyphen केस कॉम्बो बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा. इस फोन के साथ AppleCare+ खरीदने पर फ्लैट 10% की सीधी छूट मिलेगी. जो ग्राहक 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन चुनते हैं, उन्हें नियमों व शर्तों के अनुसार 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है.

यदि आप एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो Croma की आधिकारिक वेबसाइट पर 4,000 के बैंक कैशबैक के बाद iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल 1,39,990 रुपये और 512GB मॉडल 1,59,990 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. ये ऑनलाइन कीमतें 15 सितंबर से लागू होंगी.

कहां खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro Max?

ये ऑफर देश भर में मौजूद Croma के सभी रिटेल स्टोर्स पर लाइव है. इसके अलावा, ग्राहक Croma.com और Tata Neu ऐप के जरिए भी इसका लाभ उठा सकते हैं. Croma इस समय भारत के 200 से अधिक शहरों में 560 से ज्यादा स्टोर्स का संचालन करता है.

ये भी पढ़ें- Blaupunkt का फोल्डेबल डिजाइन और ANC वाला हेडफोन, कीमत बजट में, क्या आपके लिए बेस्ट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Croma Apple Sale Offer, Croma Apple Sale, IPhone 17 Pro Max, IPhone 18 Pro, Apple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com