विज्ञापन

Suzuki की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश, जानिए भारत में कब आ सकती है Ignis EV

Suzuki Ignis EV: सुजुकी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Ignis EV को पेश कर दिया है. 310 किमी की रेंज, 15-इंच के अलॉय व्हील्स और V2L चार्जिंग जैसी तकनीकों से लैस है ये कार.

Suzuki की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश, जानिए भारत में कब आ सकती है Ignis EV
Suzuki Ignis EV
Suzuki

Suzuki ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट हैचबैक 'Ignis' की वापसी नए अवतार में करवा दी है. कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Suzuki Ignis EV को दुनिया के सामने पेश कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री साल 2027 की गर्मियों से यूरोप और दूसरे ग्लोबल बाजारों में शुरू होगी. आपको बता दें कि ये कार पिछले साल आयोजित हुए 'जापान मोबिलिटी शो 2025' में दिखाए गए Vision E-Sky कॉन्सेप्ट का ही फाइनल प्रोडक्शन वर्जन है. ये छोटी इलेक्ट्रिक कार साइज में बेहद कॉम्पैक्ट होने के बावजूद मॉडर्न फीचर्स और जबरदस्त रेंज के साथ आती है, जिसमें चार पैसेंजर्स के बैठने की आरामदायक जगह दी गई है.

Suzuki Ignis EV की रेंज और बैटरी

हार्डवेयर और प्लेटफॉर्म की बात करें तो ये कार Suzuki के खास तौर पर तैयार किए गए HEARTECT-e इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे ये अपनी बड़ी बहन e Vitara के साथ शेयर करती है. इस छोटी कार में 26kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में पूरे 310 किमी तक की शानदार रेंज (WLTP सर्टिफाइड) देने में पूरी तरह कैपेबल है. इस दमदार बैटरी को फ्रंट-एक्सल पर लगी (FWD) इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है जो 91hp की पावर और 133Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

चार्जिंग स्पीड के मामले में भी ये कार काफी एडवांस है. ये बैटरी 50kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसकी मदद से इसे मात्र 25 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. वहीं घर के सामान्य 3kW और 6kW AC चार्जर्स की मदद से इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 घंटे और 4.5 घंटे का समय लगता है. सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए इसके अगले पहियों में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स और पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉक्सी डिजाइन, LED लाइट्स और 15-इंच के अलॉय व्हील्स

लुक के मामले में Suzuki Ignis EV का डिजाइन बॉक्सी है, जो भारत में बिकने वाली मारुति Suzuki की बजट कार S-Presso से काफी मिलता-जुलता नजर आता है. इसके फ्रंट में सेगमेंटेड डिजाइन वाली स्क्वायर LED DRLs और शार्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं. आगे की ग्रिल को पूरी तरह से बंद रखा गया है जो ग्लॉस-ब्लैक फिनिश के साथ आती है. इसके फ्रंट बंपर पर पार्किंग सेंसर्स और बीच में स्टाइलिश सिल्वर ट्रिम दी गई है, जबकि बंपर के निचले हिस्से में बैटरी को ठंडा रखने के लिए फंक्शनल एयर इनटेक्स दिए गए हैं.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी दिखने वाले 15-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और व्हील आर्चेस पर मस्कुलर ब्लैक क्लैडिंग मिलती है जो इसे एक रफ-एंड-टफ SUV जैसा फील देती है. कार के ORVMs और रूफ को स्टाइलिश सिल्वर फिनिश दी गई है. पीछे की तरफ इसमें आगे की हेडलाइट्स से मैच करती हुई बेहद खूबसूरत LED टेललाइट्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर वाइपर और बंपर पर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. पुराने पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ये नई इलेक्ट्रिक Ignis 130mm ज्यादा छोटी और 125mm ज्यादा पतली है, लेकिन इसकी ऊंचाई 40mm और व्हीलबेस 25mm ज्यादा बड़ा रखा गया है जिससे केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस मिल सके.

Latest and Breaking News on NDTV

हाई-टेक केबिन, दो बड़ी स्क्रीन्स और V2L सपोर्ट

कार के अंदर का इंटीरियर बेहद मॉडर्न और स्पेसियस है. इसके डैशबोर्ड पर वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 10.1-इंच का बड़ा टच इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर सभी जरूरी फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए बटन मिलते हैं. केबिन में स्पेस बचाने के लिए गियर सिलेक्टर (ड्राइव सिलेक्टर) को सामान्य जगह से हटाकर सीधे डैशबोर्ड पर ही लगाया गया है, जिससे नीचे कप होल्डर्स और सामान रखने के लिए काफी अच्छी-खासी जगह बच जाती है.

सेंटर कंसोल में फोन चार्ज करने के लिए 45W के फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स और आलीशान फैब्रिक सीटें दी गई हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सर्दियों के लिए हीटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सबसे खास Vehicle-to-Load (V2L) चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इस कार की बैटरी से अपने दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या फोन-लैपटॉप को भी बहुत आसानी से चार्ज कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत में लॉन्च होगी ये कार?

क्या इस नई इलेक्ट्रिक Ignis को भारत में लॉन्च किया जाएगा, इसपर Suzuki की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन भारतीय ऑटोमोबाइल रिपोर्ट्स बताती हैं कि मारुति Suzuki इस समय देश के लिए एक बेहद किफायती और एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक कार पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम 'Y2V' रखा गया है. ये नई Ignis ईवी इस बजट हैचबैक के डिजाइन में बिल्कुल फिट बैठती है. अगर कंपनी इसे भारत लाती है, तो इसे किसी बिल्कुल नए नाम के साथ पेश किया जा सकता है, क्योंकि भारत में पुराने पेट्रोल मॉडल 'Ignis' की गिरती बिक्री के कारण कंपनी ने इसे अप्रैल 2026 में पूरी तरह से बंद कर दिया था.

यह भी पढ़ें | माइलेज 26.99 KM और ₹5.75 लाख की शुरुआती कीमत, फैमली के लिए बजट में बेस्ट SUV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ignis, Suzuki Ignis, Suzuki Ignis EV, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com