विज्ञापन

Tata की नई SUV.. दमदार रेंज, Nexon से दमदार फीचर्स, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स बाजार में एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Kuno (कोडनेम) पर काम कर रही है. जानिए साल 2027-28 तक लॉन्च होने वाली इस स्पेस-फोकस्ड गाड़ी के फीचर्स, बैटरी और संभावित कीमत की पूरी डिटेल.

Tata की नई SUV.. दमदार रेंज, Nexon से दमदार फीचर्स, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Tata Kuno की AI जनरेटेड प्रतीकात्मक इमेज
NDTV Graphics

भारतीय कार बाजार में आज के समय में SUV फैमिली बायर्स की पहली पसंद बन चुकी हैं. केबिन का स्पेस, कम्फर्ट और रोजमर्रा के इस्तेमाल की प्रैक्टिलिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है. इसी सेगमेंट में अपने लाइन-अप के एक बहुत ही जरूरी गैप को भरने के लिए Tata Motors एक नई गाड़ी पर काम कर रही है, जिसे अंदरूनी तौर पर 'Tata Kuno' कोडनेम दिया गया है. इस गाड़ी को साल 2027-28 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. अगर आप भी भविष्य में अपने लिए एक बड़ी और स्पेसियस इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इस नई Tata Kuno के बारे में ये 5 सबसे जरूरी बातें जरूर जान लेनी चाहिए.

Tata Kuno: स्पेस और बॉक्सी डिजाइन

बाजार में MG Windsor EV की जबरदस्त सफलता को टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स लगभग 4.3 मीटर लंबी एक बिल्कुल नई डिजाइन वाली सीधे रुख की SUV तैयार कर रही है. कूपे स्टाइल वाली Curvv EV के विपरीत, टाटा मोटर्स इस बार गाड़ी के प्रोपर्शन्स को इस तरह डिजाइन कर रही है जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतरीन लेगरूम, हेडरूम और सामान रखने के लिए एक बड़ा और प्रैक्टिकल बूट स्पेस मिल सके. इसके अलावा, हमें उम्मीद है कि इस नई इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी की वही सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी जो हाल ही में Nexon और Curvv में देखने को मिली है.

Tata Kuno: FWD, RWD और AWD का मिल सकता है सपोर्ट

इस गाड़ी के चेसिस और प्लेटफॉर्म की बात करें तो कूनो को टाटा के डेडिकेटेड प्योर-इलेक्ट्रिक Acti.ev आर्किटेक्चर पर तैयार किए जाने की उम्मीद है. ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन लेआउट को सपोर्ट करता है, जिसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD), रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) तीनों शामिल हैं. इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये केबिन के अंदर पूरी तरह से सपाट (फ्लैट) फर्श और बैटरी की बेहतरीन सेटिंग देता है, जिससे केबिन के अंदर एक्स्ट्रा स्पेस मिल पाता है, और टाटा मोटर्स का पूरा फोकस फिलहाल इसी बात पर है.

Tata Kuno: हाई-टेक फीचर्स से लैस केबिन

मार्केट में पहले से मौजूद और पूरी तरह से लोडेड कंपीटिटर्स गाड़ियों से मुकाबला करने के लिए टाटा कूनो में कंपनी के सभी आधुनिक और लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे, जो हाल ही में नई Nexon और Curvv EV में देखने को मिले हैं. इस गाड़ी के केबिन में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए Level 2 ADAS सेफ्टी सुइट, 360-डिग्री कैमरा और बिजली जाने पर बाहरी डिवाइस को चलाने के लिए V2L (Vehicle-to-Load) जैसी टेक्नोलॉजी मिलने की पूरी उम्मीद है.

Tata Kuno: Nexon से भी बड़ा और दमदार बैटरी पैक

भले ही अभी तक टाटा कूनो के इंजन और पावरट्रेन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कूनो को नेक्सॉन और कर्व के बीच के गैप को भरने के लिए लाया जा रहा है. इसलिए हम ये मान सकते हैं कि कूनो में नेक्सॉन वाला 45kWh बैटरी पैक और कर्व वाला बड़ा 55 kWh बैटरी पैक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस सेटअप के साथ ये कार सिंगल चार्ज में लगभग 489 किमी से 500 किमी तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देने में कैपेबल होगी. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लगभग 144bhp से 165bhp की पावर और 215Nm का शानदार टॉर्क देखने को मिल सकता है.

Tata Kuno: 5-Star सेफ्टी रेटिंग और कीमत

टाटा मोटर्स की अन्य सभी आधुनिक कारों की तरह ही इस नई कूनो में भी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा, जिसमें Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, छह स्टैंडर्ड एयरबैग्स और एडवांस Level-2 ADAS शामिल हैं. वहीं कीमत की बात करें तो नेक्सॉन ईवी और कर्व ईवी के बीच में स्लॉट होने के कारण इस नई Tata Kuno की ऑन-रोड कीमत लगभग 15 लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | 26.99 KM का माइलेज, सनरूफ, कीमत मात्र 5.74 लाख से शुरू, 5 स्टार सेफ्टी वाली बजट SUVs

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata, Tata Curvv, Tata Nexon, SUV, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com