डिग्री बनाम स्किल की बहस लंबे समय से चली आ रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बाद से ये बहस और ज्यादा तेज हो गई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र किया है. उन्होंने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में कहा कि अब वक्त बदल रहा है, सिर्फ सर्टिफिकेट रखने वालों के मुकाबले स्किल वाले लोगों को ज्यादा सम्मान मिलेगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि सिर्फ डिग्री की कोई वैल्यू नहीं है, इसके साथ स्किल भी जरूरी है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी डिग्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी हमेशा डिमांड रहेगी.
क्या है डिग्री Vs स्किल की बहस?
डिग्री और स्किल की बहस शुरू इसलिए हो रही है, क्योंकि कई ऐसी डिग्रियां हैं, जो नौकरी पैदा नहीं कर पा रही हैं. यानी इन डिग्रियों के दम पर नौकरी मिलना काफी मुश्किल हो गया है. ये पारंपरिक डिग्रिया हैं, जिनमें स्किल शामिल नहीं होती है और अब पर ये सीमित प्रोफेशन के लिए ही काम आ रही हैं. इनमें बीए, बी.कॉम से लेकर बाकी तमाम तरह की डिग्रियां शामिल हैं, जिनसे आप हायर एजुकेशन में जा सकते हैं और आगे जाकर स्कूल या कॉलेज में पढ़ाने की नौकरी पा सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें कि सिर्फ इसी डिग्री के बाद आपको नौकरी मिल जाए तो ये मुश्किल है.
इन डिग्रियों की हमेशा रहेगी डिमांड
कानून की डिग्री
भले ही आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हर प्रोफेशन में घुसपैठ कर ली हो, लेकिन कानून की पढ़ाई की डिमांड हमेशा रहेगी. कोर्ट में बहस करने से लेकर जज तक, ये तमाम ऐसी चीजें हैं, जिन्हें एआई रिप्लेस नहीं कर पाएगा. कॉर्पोरेट डीलिंग से लेकर साइबर क्राइम और डेटा प्राइवेसी जुड़ी चीजें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में कानून के जानकारों की डिमांड तेजी से बढ़ेगी.
मेडिकल और हेल्थकेयर डिग्रियां
मेडिकल के क्षेत्र में एआई की तमाम तरह से मदद ली जा रही है, मुश्किल सर्जरी से लेकर तमाम तरह के स्कैन एआई कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद मेडिकल और हेल्थकेयर प्रोफेशन लगातार तेजी से ग्रो कर रहा है. MBBS, BDS, BAMS, B.Sc Nursing, B.Pharma जैसी डिग्रियों की डिमांड आने वाले वक्त में भी खूब रहेगी. ये एक ऐसी चीज है, जिसे पूरी तरह से मशीनों पर नहीं छोड़ा जा सकता है.
बीटेक और डेटा साइंस
टेक्नोलॉजी के हर स्तर पर एक एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए डेटा साइंटिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलेपर काम आते हैं. भले ही कोडिंग के तरीके में बदलाव आ जाए, लेकिन साइबर सिक्योरिटी से लेकर डेटा साइंस की समझ रखने वाले लोगों की जरूरत हमेशा रहेगी.
मेंटल हेल्थ और Psychology
मॉर्डन लाइफस्टाइल में स्ट्रेस, एंग्जायटी और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बढ़ी है. ऐसे में स्कूलों से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस और तमाम जगहों पर मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और साइकोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ रही है. इस चीज की डिग्री लेने वाले लोगों के लिए भविष्य में काफी ज्यादा संभावनाएं हैं.
कोर इंजीनियरिंग की हमेशा रहेगी डिमांड
दुनिया में तेजी से चीजें बन रही हैं, रोज नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान होता है और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सड़कें, पुल, इमारतें, बिजली और सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरों की डिमांड हमेशा रहेगी.
यह भी पढ़ें | 'AI छीन लेगा करोड़ों नौकरियां...', लेकिन भारत के लिए कैसे खुल सकते हैं रोजगार के दरवाजे? IBM CEO ने क्या बताया
यह भी पढ़ें | Google CEO सुंदर पिचाई से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, IIT खड़गपुर से इन दिग्गजों ने की है पढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं