विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Samsung Galaxy Z Flip को टक्कर देगा Apple का फ्लिप iPhone? जानिए कब हो सकता है लॉन्च

Apple के फ्लिप iPhone को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले खबरें आई थीं कि Apple एक फोल्डेबल iPad पर भी काम कर रहा है.

Samsung Galaxy Z Flip को टक्कर देगा Apple का फ्लिप iPhone? जानिए कब हो सकता है लॉन्च

Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple फोल्डेबल iPhone के लॉन्च से पहले ही दूसरे फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रहा है. यह नया मॉडल एक अलग डिजाइन के साथ आ सकता है, जिसे फ्लिप फोन कहा जा रहा है. अब तक जो iPhone Fold चर्चा में रहा है, वह बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आने वाला बताया जा रहा है, जैसा Samsung Galaxy Z Fold सीरीज में देखने को मिलता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Apple एक क्लैमशेल यानी फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रहा है. इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z Flip सीरीज जैसा हो सकता है, जिसमें फोन ऊपर से नीचे की ओर फोल्ड होता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का फ्लिप iPhone साइज के मामले में Samsung Galaxy Z Flip 7 के करीब हो सकता है. जब फोन फोल्ड होगा, तब यह काफी कॉम्पैक्ट रहेगा और आसानी से जेब में रखा जा सकेगा. वहीं, अनफोल्ड करने पर यह एक नॉर्मल iPhone जैसा अनुभव देगा, जो कई यूज़र्स को पसंद आ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, Apple के फ्लिप iPhone को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले खबरें आई थीं कि Apple एक फोल्डेबल iPad पर भी काम कर रहा है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को इस डिवाइस के प्रोडक्शन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से Apple फोल्डेबल प्रोडक्ट्स को लेकर काफी सावधानी से आगे बढ़ रहा है.

फिलहाल फ्लिप iPhone की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि यह बुक-स्टाइल iPhone Fold से सस्ता हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold की शुरुआती कीमत अमेरिका में करीब $2,400 (लगभग ₹2.15 लाख) हो सकती है और इसे सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में फ्लिप iPhone की कीमत इससे कम रहने की उम्मीद है, ताकि ज्यादा लोग फोल्डेबल iPhone को खरीद सकें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone Fold, Iphone Flip, Apple Iphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com