Apple इस साल 2026 में अपने 50 साल पूरे कर रहा है और कंपनी इस मौके को खास बनाने के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है. इस खास मौके पर Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold लॉन्च कर सकता है. दुनिया की कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां पहले ही फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी हैं. लेकिन Apple ने फोल्डेबल फोन सेगमेंट में एंट्री नहीं की थी. Apple के इस iPhone Fold में क्या हो सकता है खास, चलिए यहां जानते हैं.
iPhone Fold का डिजाइन
लीक्स के मुताबिक iPhone Fold का डिजाइन 'बुक-स्टाइल' हो सकता है, यानी यह किताब की तरह खुलने वाला फोन होगा. जब यह फोन खुला होगा तो यह एक छोटे टैबलेट जैसा अनुभव दे सकता है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फोन कई मौजूदा फोल्डेबल फोनों से थोड़ा चौड़ा हो सकता है.
फोन में लगभग 7.8-इंच का बड़ा OLED इनर डिस्प्ले हो सकता है. इसके अलावा बाहर की तरफ करीब 5.5-इंच की छोटी स्क्रीन भी मिल सकती है. इस डिजाइन से फोन बंद होने पर कॉम्पैक्ट और खुलने पर बड़ा लगेगा.

iPhone Fold का कैमरा
रिपोर्ट्स के अनुसार इस iPhone Fold के दोनों डिस्प्ले में पंच-होल सेल्फी कैमरा हो सकता है. इसका मतलब है कि इसमें Face ID की जगह अलग तकनीक इस्तेमाल की जा सकती है. माना जा रहा है कि फोन में पावर बटन पर Touch ID दिया जा सकता है. इसके अलावा iPhone Fold में एक खास Liquid Metal hinge भी हो सकता है. यह हिंज फोन को ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बना सकता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold में नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है. यह चिप फोन को तेज और पावरफुल बनाएगी. इसके साथ लगभग 12GB RAM मिलने की संभावना है. स्टोरेज की बात करें तो फोन में 256GB, 512GB और 1TB जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. बैटरी के मामले में भी यह फोन खास हो सकता है. इसमें करीब 5,500mAh की बैटरी हो सकती है, जो अब तक के किसी भी iPhone में सबसे बड़ी बैटरी होगी.
iPhone Fold का कैमरा
कैमरे की बात करें तो iPhone Fold में कुल चार कैमरे हो सकते हैं. इसमें दो फ्रंट कैमरे और दो रियर कैमरे शामिल हो सकते हैं. फोल्डेबल डिजाइन की वजह से कहा जा रहा है कि इसमें ऐसे फीचर्स हो सकते हैं जो iPadOS जैसे अनुभव देंगे, हालांकि फोन iOS पर ही चलेगा.
iPhone Fold की लॉन्च डेट और कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. उसी समय Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश कर सकता है. कीमत की बात करें तो यह फोन काफी प्रीमियम हो सकता है यानी इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2400 डॉलर यानी करीब 2.15 लाख रुपये हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं