विज्ञापन

Airtel का धांसू प्लान! Netflix से लेकर JioHotstar तक के बेनिफिट्स, साथ में रोज मिलेगा 2GB डेटा

Airtel के 598 रुपये प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा, 300GB 5G डेटा, Netflix Basic, JioHotstar Basic, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play का फायदा मिलता है. जानिए पूरी डिटेल.

Airtel का धांसू प्लान! Netflix से लेकर JioHotstar तक के बेनिफिट्स, साथ में रोज मिलेगा 2GB डेटा

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 598 रुपये का प्लान ऑफर करती है. हालांकि, ये प्लान सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत कई अन्य प्रीपेड प्लान की तुलना में काफी ज्यादा है. अगर औसतन देखा जाए तो इस प्लान की रोज की लागत 20 रुपये से अधिक बैठती है, जबकि भारत में अधिकांश मोबाइल यूजर्स रोजाना लगभग 10 रुपये के आसपास मोबाइल सर्विस पर खर्च करते हैं.

हालांकि, इस प्लान की कीमत ज्यादा होने की वजह इसमें मिलने वाले OTT और अन्य अतिरिक्त बेनिफिट्स हैं. अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो यहे प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Airtel का 598 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel के 598 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और रोज 2GB डेटा मिलता है. यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर को कुल 56GB 4G डेटा मिलता है. इसके अलावा, जिन इलाकों में Airtel की 5G सर्विस उपलब्ध है, वहां यूजर्स को 300GB तक 5G डेटा भी दिया जाता है.

OTT बेनिफिट्स बनाते हैं प्लान को खास

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन हैं. यूजर्स को 1 महीने का Netflix Basic, 1 महीने का JioHotstar Basic, 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play और ZEE5 Premium का एक्सेस मिलता है. अगर कोई यूजर अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेता है, तो उसके लिए यह प्लान अतिरिक्त खर्च बचाने में मदद कर सकता है.

ऐसे मिलेगा OTT का फायदा

Airtel ने बताया है कि प्लान के साथ मिलने वाले सभी अतिरिक्त बेनिफिट्स को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को Airtel Thanks App का इस्तेमाल करना होगा. ये ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है. यहीं से Netflix, JioHotstar, ZEE5 और अन्य बेनिफिट्स को क्लेम किया जा सकता है.

किसके लिए है यह प्लान?

अगर आपकी प्राथमिक जरूरत सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट है, तो Airtel के दूसरे सस्ते प्लान बेहतर विकल्प हो सकते हैं. लेकिन अगर आप नियमित रूप से Netflix, JioHotstar और अन्य OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो 598 रुपये वाला प्लान एक ऑल-इन-वन विकल्प बन सकता है. ये प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है और इसे Airtel Thanks App या किसी भी थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से रिचार्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: हर वेबसाइट के लिए देना होगा अलग चार्ज? Net Neutrality का बदल सकता है नियम, Jio-Airtel-Vi की हो जाएगी मौज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel Recharge, Airtel Rs 598 Plan, Prepaid Plan, Jio, BSNL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com