विज्ञापन

8,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद अब ये है Mark Zuckerberg का अगला प्लान

Meta इस साल AI से जुड़े Infrastructure पर 125 अरब डॉलर से 145 अरब डॉलर तक खर्च करने की योजना बना रही है. कंपनी AI Models, Data Centres और Computing Systems को मजबूत बनाने पर तेजी से काम कर रही है.

8,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद अब ये है Mark Zuckerberg का अगला प्लान
क्या होता है Cloud Computing?

Meta ने 20 मई को लगभग 8,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी थी. इसके अलावा करीब 7,000 कर्मचारियों को AI आधारित टीमों में शिफ्ट किया और फिर करीब 6,000 खाली पद भी बंद कर दिए. ऐसा करने के बाद अब Meta के CEO Mark Zuckerberg जल्द ही Cloud Computing बिजनेस में उतर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो Meta सीधे Amazon Web Services यानी AWS और Microsoft Azure जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती दे सकती है.

क्या होता है Cloud Computing?

Cloud Computing ऐसी सेवा होती है जिसमें कंपनियां दूसरे बिजनेस या डेवलपर्स को Servers, Data Storage, Networking और Computing Power उपलब्ध कराती हैं. आज के समय में ChatGPT, Gemini और Claude जैसे AI चैटबॉट्स भी Cloud Infrastructure पर ही चलते हैं. Amazon की AWS, Microsoft Azure और Google Cloud इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियां मानी जाती हैं. अब तक Meta ही ऐसी बड़ी टेक कंपनी थी जिसके पास खुद का बड़ा Cloud Computing बिजनेस नहीं था. लेकिन अब Mark Zuckerberg के बयान के बाद यह तस्वीर बदल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

AI पर अरबों डॉलर खर्च करेगी Meta

Meta इस साल AI से जुड़े Infrastructure पर 125 अरब डॉलर से 145 अरब डॉलर तक खर्च करने की योजना बना रही है. कंपनी AI Models, Data Centres और Computing Systems को मजबूत बनाने पर तेजी से काम कर रही है.

कंपनियां Meta से मांग रही हैं Computing Power

Mark Zuckerberg ने बताया कि कई कंपनियां लगातार Meta से संपर्क कर रही हैं और AI Computing Power खरीदने की मांग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि लगभग हर हफ्ते अलग-अलग कंपनियां Meta से पूछती हैं कि क्या वे कंपनी की Compute Capacity खरीद सकती हैं या Meta उनके लिए API Service शुरू कर सकती है.

WhatsApp, Instagram और Facebook Paid Subscription Plans की कीमत और फीचर्स, जानिए यहां

दरअसल AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण दुनियाभर में Computing Power की मांग तेजी से बढ़ रही है. AI Models को ट्रेन और रन करने के लिए बड़े Data Centres और Powerful Servers की जरूरत होती है. यही वजह है कि Cloud Computing कंपनियों की मांग पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है.

छंटनी के बाद भी AI Hiring पर फोकस

Meta ने 20 मई को लगभग 8,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी थी ताकि दूसरे खर्च कम करके AI में ज्यादा निवेश किया जा सके. हालांकि Mark Zuckerberg पहले ही कह चुके हैं कि इस साल कंपनी और कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना नहीं बना रही है. Meta अब अपने बिजनेस को AI-सेंट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com