समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक पेज खुल नहीं रहा है. उनके पेज पर जाने पर अभी 'अनअवेलेबल' लिखा आ रहा है. समाजवादी पार्टी की ओर से बयान जारी कर इसे तकनीकी समस्या बताया है. सपा ने X पर पोस्ट कर बताया कि मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश कर रहा है.
अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. अभी तक मेटा इंडिया की ओर से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि सपा ने इसे तकनीकी समस्या बताया है.
क्या हुआ अखिलेश के पेज पर?
अखिलेश का फेसबुक पेज खोलने पर 'This content isn't available at the moment' लिखा आ रहा है.

ऐसा आमतौर पर तब आता है जब अकाउंट होल्डर प्राइवेसी सेटिंग्स बदल दे. वह अपनी पोस्ट या पेज को कुछ फ्रेंड्स या स्मॉल ग्रुप या 'ओनली मी' कर दे.
सपा ने क्या कहा?
सपा की ओर से X पर एक बयान जारी कर बताया है कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है.

ये पहली बार नहीं है जब अखिलेश का फेसबुक पेज बंद हुआ है. इससे पहले 10 अक्टूबर 2025 को भी उनका पेज सस्पेंड हो गया था. अगले दिन मेटा ने इसे बहाल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं