विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना vs सिंधु फ़ाइनल का सपना टूटा, साइना को कांस्य से करना पड़ा संतोष

ग्लास्गो में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिंगल्स सेमीफ़ाइनल में रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता ओकुहारा नोज़ोमि ने साइना नेहवाल तो 12-21, 21-17, 21-10 से हरा दिया.

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना vs सिंधु फ़ाइनल का सपना टूटा, साइना को कांस्य से करना पड़ा संतोष
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल. (फाइल फोटो)
  • साइना को सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी ने 12-21, 21-17, 21-10 से हराया
  • 2015 में रजत पदक जीतने वाली साइना को अब कांस्य पदक मिलेगा
  • पहला गेम जीतने के बाद साइना को बाकी दोनों सेटों में मिली हार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ग्लास्गो में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिंगल्स सेमीफ़ाइनल में रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता ओकुहारा नोज़ोमि ने साइना नेहवाल तो 12-21, 21-17, 21-10 से हरा दिया. इस तरह फ़ाइनल में साइना बनाम सिंधु मैच देखने की भारतीय फ़ैन्स की ख़्वाहिश दूसरे सेमीफ़ाइनल मैच के होने से पहले ही ख़त्म हो गई. 2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली साइना को इस बार कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

क्वार्टर फ़ाइनल में ओलिंपिक चैंपियन को हराने वाली ओकुहारा ने पहला गेम हारने के बाद, आख़िरी के दो गेम में साइना की एक नहीं चलने दी. अपने क्वार्टर फ़ाइनल मैच के 24 घंटे से कम के वक्त में सेमीफ़ाइनल खेल रही साइना थकान से भी उबर नहीं सकीं. ओकुहारा ने इस मैच को जीतने में 74 का वक्त लिया.

यह भी पढ़ें :​विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे साई प्रणीत और अजय जयराम

दूसरे गेम में धीमी शुरुआत
दूसरे गेम में साइना ने धीमी शुरुआत की और ओकुहारा ने 4-1 की बढ़त हासिल कर ली. 10 सुपर सीरीज़ विजेता साइना दूसरे गेम में 4 सुपर सीरीज़ विजेता ओकुहारा को कड़ी चुनौती देती रहीं और स्कोर को 10-10 और फिर 15-15 की बराबरी पर ले आईं. रियो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन रही ओकुहारा ने 27 मिनट चला दूसरा गेम  21-17 से अपने नाम कर लिया. 

यह भी पढ़ें: प्रणीत ने विश्व चैंपियनशिप में 'बिग थ्री' को खिताब का प्रबल दावेदार बताया

VIDEO: एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर : साइना नेहवाल बनी स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर




साइना पर थकान हावी
तीसरे गेम में साइना पर पिछले गेम की थकान नज़र आई. तीसरे गेम में 12वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली जापानी ओकुहारा 16वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली साइना पर हावी रहीं. यह गेम ओकुहारा ने 21-10 से अपने नाम कर लिया. दूसरे सेमीफ़ाइनल में पीवी सिंधु की टक्कर चीन की चेन युफ़ेई से होनी है. इस मैच की विजेता खिलाड़ी फ़ाइनल में ओकुहारा से टक्कर लेंगी.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com