Womens Asian ChampionsTrophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में मलेशिया के खिलाफ 4-0 की जीत के साथ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सफर का आगाज किया. संगीता कुमारी (8', 55'), प्रीति दुबे (43') और उदिता (44') ने गोल किए, तो वहीं, भारत ने कई मौके बनाए और मजबूत डिफेंसिव प्रदर्शन करते हुए तीन अंक हासिल किए. भारत ने खेल की शुरुआत धीमी की और मलेशिया के नूर मोहम्मद को गोल करने का पहला मौका मिला, लेकिन गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव किया. इसके बाद मलेशिया को जल्द ही पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन, वह इसका लाभ उठाने में भी सफल नहीं हुए. मलेशिया के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कुमारी संगीता ने 8वें मिनट पर पहला गोल दागकर मैच में धमाकेदार शुरुआत की. इसके बाद हाफटाइम तक टीम एक भी गोल नहीं कर सकी.
India off to a winning start to the Bihar Women's Asian Champions Trophy Rajgir 2024. 🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 11, 2024
A comprehensive 4:0 victory over Malaysia to begun the defence of the title. 🏑
Watch the highlights of the game here #BiharWACT2024 #IndiaKaGame #HockeyIndia… pic.twitter.com/WMfmiFaAOU
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
हाफटाइम खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रीति दुबे ने 43वें मिनट पर दूसरा गोल दाग टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई. इसके ठीक एक मिनट बाद उदिता ने टीम के लिए तीसरा गोल किया. मलेशियाई टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस को भेद पाने में सफल नहीं हुए. वहीं, टीम इंडिया की ओर से संगीता कुमारी ने चौथा और आखिरी गोल 55वें मिनट में किया. इसी के साथ भारत ने मुकाबले में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. मुकाबले में भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने मैच में मलेशियाई टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया.
Some 📸 from our first victory of Bihar Women's Asian Champions Trophy, 2024.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 11, 2024
Host India starts the tournament on a winning note. 🇮🇳
A brace of goals from Sangita Kumari and goals from Preeti Dubey and Udita gives us a 4:0 resounding victory. 🙌🏻
India always looked comfortable… pic.twitter.com/RwfXOef2oh
मलेशिया के खिलाफ जीत के बाद कोच हरेंद्र सिंह ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, "मैं अपनी टीम को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने चार गोल से मैच जीता और क्लीन शीट रखी. लीग मैचों में बिना गोल खाए जीतना महत्वपूर्ण होता है, इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है. हमें हर मैच पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि कोई गलती न हो. चाइना एक मजबूत टीम है, लेकिन हम तैयार हैं."
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने मलेशिया के खिलाफ मैच के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमने शुरुआत में उतना अच्छा नहीं खेला. खासकर पहले और दूसरे क्वार्टर में, लेकिन,तीसरे और चौथे क्वार्टर में हमने बेहतरीन खेल दिखाया. हमारी टीम ने अटैकिंग हॉकी खेली और इसे हम अगले मैचों में भी बनाए रखेंगे. मैच के बाद मलेशिया की टीम की कप्तान दीन जूलियानी ने कहा कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक बहुत मजबूत टीम है, उनके पास अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं. हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमने उनके खिलाफ अच्छा खेल दिखाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं