विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन खिताब PM नरेंद्र मोदी को किया समर्पित, प्रधानमंत्री ने किया यह ट्वीट

पीवी सिंधु ने अपना कोरिया ओपन खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया. प्रधानमंत्री मोदी का 17 सितंबर को जन्‍मदिन था. सिंधु ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अपनी जीत हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को उनके बर्थडे पर समर्पित करती हूं.

पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन खिताब  PM नरेंद्र मोदी को किया समर्पित, प्रधानमंत्री ने किया यह ट्वीट
पीवी सिंधु ने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को पराजित किया था (फाइल फोटो)
  • फाइनल में जापान की ओकुहारा को पराजित किया
  • कोरिया ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं
  • साइना अब जापान ओपन सुपर सीरीज में करेंगी शिरकत
नई दिल्‍ली: देश की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने कल कोरिया ओपन के फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को शिकस्‍त देक वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के फाइनल में इस खिलाड़ी के हाथों मिली हार का बदला चुका लिया. सिंधु ने यह मुकाबला  22-20, 11-21, 21-18 से जीता. इस बड़ी जीत के बाद सिंधु ने अपना खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया. प्रधानमंत्री मोदी का 17 सितंबर को जन्‍मदिन था. सिंधु ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अपनी जीत हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को उनके बर्थडे पर समर्पित करती हूं. वे बिना थके, निस्‍वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं.' प्रधानमंत्री ने भी कोरिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीतने पर सिंधु को ट्वीट करके बधाई दी. पीएमओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कोरिया ओपन सुपर सीरीज में विजेता बनने पर पीवी सिंधु को बधाई. भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है.' गौरतलब है कि पिछले वर्ष ग्‍लास्‍गो में आयोजित वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में सिंधु को संघर्षपूर्ण मुकाबले में ओकुहारा के हाथों पराजित होना पड़ा था. सिंधु कोरिया ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं.

वीडियो: वर्ल्‍ड बैडमिंटन में सिल्‍वर जीतकर देश लौटीं सिंधु
दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी सिंधु वर्ष 2016 में चाइना सुपर सीरीज खिताब जीत चुकी हैं. वे इंडिया ओपन सुपर सीरीज और सैयद मोदी ग्रांप्री खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. सिंधु अब जापान ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी. इस प्रतियोगिता में उनके अलावा भारत से साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत भी भाग लेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Korea Open, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com