भारत की सबसे युवा महिला आयरनमैन रेनी नोरोन्हा ने इतिहास रच दिया है. रेनी कोना, हवाई में आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस पूरी करने वाले सबसे युवा भारतीय एथलीट बन गईं हैं. रेनी नोरोन्हा ने आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस पूरा करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "20 साल की उम्र में, मैंने गर्व के साथ भारतीय झंडा लहराते हुए दुनिया की सबसे मशहूर फिनिश लाइनों में से एक को पार किया. 226 किलोमीटर का सफर - ऊंची लहरें, तेज हवाएं, चिलचिलाती गर्मी और एक ऐसा सपना जो मेरे अपने वजूद से भी बड़ा था. "
रेनी कोना ने आगे लिखा, "भारत की एक छोटी सी लड़की, जिसके बड़े-बड़े सपने थे, से लेकर दुनिया के मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने तक..यह पल मेरे लिए सब कुछ है. मुझे उम्मीद है कि इससे पूरे भारत की और भी लड़कियां बड़े सपने देखने, खुद पर भरोसा करने और यह जानने के लिए प्रेरित होंगी कि कुछ भी मुमकिन है. यह भारत के नाम"
आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस क्या है
आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस को दुनिया का सबसे मुश्किल ट्रायथलॉन टूर्नामेंट माना जाता है. इसका आयोजन पारंपरिक रूप से कोना, हवाई में किया जाता है, जिसे ट्रायथलॉन का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है.
इस रेस में एथलीटों को लगातार तीन चुनौतियां पूरी करनी होती हैं:
- 3.8 किलोमीटर तैराकी
- 180 किलोमीटर साइक्लिंग
- 42.2 किलोमीटर मैराथन दौड़
कौन है रेनी नोरोन्हा
रेनी नोरोन्हा भारत की उभरती हुई ट्रायथलॉन स्टार हैं, रेनी की कहानी ट्रायथलॉन से शुरू नहीं हुई थी. वह 6 से 6 साल की उम्र तक एक प्रोफेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्ट थीं. 16 साल की उम्र में गोवा में 'आयरनमैन किड्स' इवेंट में हिस्सा लेने और अपनी उम्र के ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने के बाद, उनका झुकाव स्पोर्ट्स की ओर बढ़ना कुछ हद तक अचानक हुआ. 2023 में, सिर्फ 18 साल और 49 दिन की उम्र में, रेनी न्यूजीलैंड में फुल आयरनमैन पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं. लेकिन इसी महीने की शुरुआत में जर्मनी के हैम्बर्ग में उन्हें महसूस हुआ कि उन्होंने सचमुच अपनी सीमाओं को चुनौती दी है.
हैम्बर्ग में, रेनी ने अपनी उम्र के ग्रुप (18-24) में 15वां स्थान हासिल किया. उन्होंने 1:30:33 में तैराकी, 6:58:54 में बाइक राइड और 5:16:45 में मैराथन पूरी की. रेनी अभी लंदन में रहती हैं, जहां उनका परिवार पिछले साल ही चला गया था, रेनी आईआईटी मद्रास से डिस्टेंस मोड में डेटा साइंस और एप्लीकेशन में बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं.
हालांकि, उनकी जड़ें गोवा से जुड़ी हैं, उनका परिवार सांता क्रूज का है.
2023 में, सिर्फ़ 18 साल और 49 दिन की उम्र में, रेनी नोरोन्हा फुल आयरनमैन पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनीं. उन्होंने यह उपलब्धि आयरनमैन न्यूज़ीलैंड रेस में हासिल की. फिनिश लाइन के पास ठंडी हवाओं और बारिश का सामना करते हुए, उन्होंने अपनी उम्र के ग्रुप में शानदार ढंग से चौथा स्थान हासिल किय था. 20 साल की उम्र से पहले ही दो आयरनमैन रेस पूरी करके, रेनी ने ग्लोबल एंड्योरेंस स्पोर्ट्स की दुनिया में एक उभरते हुए टैलेंट के तौर पर अपनी जगह पक्की करने में सफल हो गईं थी.
यह भी पढ़ें | चौथे टी-20 में Playing XI पर सस्पेंस के बीच वैभव सूर्यवंशी का रहस्यमयी पोस्ट, बोले- अपनी जगह पर बैठे रहें...
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में शामिल न करने पर पूर्व कोच बोले- मौका गंवाया तो पछताएंगे गंभीर और श्रेयस अय्यर
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए गंभीर के लिए कैफ की चेतावनी, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इसके बिना चैंपियन बनना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं