India Alliance Live Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित हाई टी बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, INDIA गठबंधन के कई नेता, विपक्षी सांसद और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे. हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शनों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए यह अहम बैठक बुलाई गई है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम 4 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों को 'चाय' पर बुलाया है. यही से आगे की रणनीति तय होगी. राहुल गांधी ने कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के लिए बंद किए जाने पर आज सुनवाई होगी. कल गृह मंत्रालय की तरफ से यह फैसला लिया गया है. जिसके बाद अब जंतर-मंतर को प्रदर्शन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा कॉकरोज जनता पार्टी ने अगले 10 दिनों में राजस्थान में एक बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही है. ऐसे में आज का दिन भी गहमागहमी रहने वाला है.
Saurabh Das: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे.
Live Updates
ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं रुकेंगे : सागरिका घोष
तृणमूल कांग्रेस नेता सागरिका घोष ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाला चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हम सब यहां एक साथ खड़े हैं। जैसा कि मैंने कल कहा था, यह एक ही विरोध है जिसका एकमात्र मकसद है 'भारत में लोकतंत्र की बहाली'। इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है... हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। सरकार ने तय किया है कि अब जंतर-मंतर का इस्तेमाल हमारी मांग रखने के लिए नहीं किया जा सकता... हम भारत के उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो हमारे साथ खड़े रहे..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2026
यह लड़ाई आखिरी तक जाएगी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "यह रुकने वाला नहीं है. आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, लेकिन यह लड़ाई अपने अंतिम मुकाम तक जरूर पहुंचेगी. यह कैसे आगे बढ़ेगी, इसे अभी नहीं बताया जा सकता, वरना आपके लिए सरप्राइज खत्म हो जाएगा. हमें सुप्रीम कोर्ट का सम्मान है और मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अपनी भूमिका निभाएगा.
इस देश में लोकतंत्र और चुनाव की प्रक्रिया को बर्बाद किया गया है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि इस आंदोलन का एक ही मिशन रहा है. लोकतंत्र की भारत में वापसी कराना. इस देश में लोकतंत्र और चुनाव की प्रक्रिया को बर्बाद किया गया है. संविधान के साथ खिलवाड़ हुआ है. हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली के लिए साथ मिलकर लड़ रहे हैं. लोकतंत्र में विरोध का एक रास्ता जंतर मंतर भी है. हम एकजुट हैं. कोई समानांतर प्रदर्शन नहीं है. बस एक ही सेक्युलर प्रोटेस्ट है. हम लोकतंत्र स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी एक जगह जंतर मंतर है जिसे सरकार ने प्रदर्शन की जगह से हटा दिया है. हम इसे चुनौती देंगे.
हम सभी के लिए एक कॉमन दुश्मन है, इसका नाम भाजपा है: नेहा बोरा
इस दौरान नेहा बोरा ने भी संबोधित किया. नेहा ने कहा कि हम सभी के लिए एक कॉमन दुश्मन है. इसका नाम भाजपा है. यदि वह सोचती है कि लोकतंत्र के स्तंभों पर वह अटैक करेगी और सब ऐसे ही चलता रहेगा तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.
संविधान की हत्या हुई है और आज हमारा संविधान खतरे में है:सुप्रिया सुले
दिल्ली: NCP-SP नेता सुप्रिया सुले ने कहा, "INDIA गठबंधन एकसाथ है. संविधान की हत्या हुई है और आज हमारा संविधान खतरे में है. आज हमारी लड़ाई जारी रहेगी. हम आंदोलन करते रहेंगे... हम प्रत्येक भारतीय को उसका अधिकार देकर रहेंगे."
ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया: तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है। हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं। इसके लिए जो कुर्बानी देनी होगी हम सभी देंगे। यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह का देश है। ये लोग इस देश की संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने का प्रयास कर रहे हैं... ये डरे हुए लोग हैं... हम सभी लोग आगे इस लड़ाई को जारी रखेंगे..."
INDIA गठबंधन के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, अब PM मोदी की ‘वोट चोरी’ की योजना का करेंगे खुलासा: खड़गे
INDIA गठबंधन की प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले चार दिनों में INDIA गठबंधन के आंदोलनों को जबरदस्त समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने जनता के मुद्दों को गंभीरता से उठाया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. खड़गे ने दावा किया कि दिल्ली में पहली बार युवा और आम नागरिक स्वतः आंदोलन से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि अब पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित ‘वोट चोरी’ की योजना को बेनकाब करने के लिए तैयार है.
#WATCH दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 'हाई टी' मीटिंग के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'INDIA' गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों और छात्र संगठनों को चाय पर अपने आवास पर आमंत्रित किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2026
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "एजेंडा तो यही है कि आने वाले दिनों में कैसे इस आंदोलन को आगे बढ़ाना है। पूरा देश हमसे उम्मीद लगाए बैठा है कि हम आवाज उठाएंगे, सही तरीके से उठाएंगे और इस देश के लोकतंत्र को बचाएंगे।" https://t.co/VdUtQKayNw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2026
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 'हाई टी' मीटिंग के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'INDIA' गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों और छात्र संगठनों को चाय पर अपने आवास पर आमंत्रित किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2026
INDIA गठबंधन की हाई टी बैठक में पहुंचीं सोनिया गांधी भी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित हाई टी बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी भी पहुंचीं. राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है. बैठक में हालिया घटनाक्रम और आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.
#WATCH | Delhi: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrives at the residence of Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi for the high tea meeting. Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi has invited the leaders of the INDIA alliance, opposition MPs, student organizations, and civil society comrades to his residence for tea.
— ANI (@ANI) October 13, 2026
राहुल गांधी पर आरोपों को लेकर BJP युवा मोर्चा का मार्च
दिल्ली में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च शुरू किया है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली भाजपा महासचिव मोहन लाल गिहारा कर रहे हैं. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हमला किया और राहुल गांधी ने महिला पत्रकारों व पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. इसी के विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा संघर्ष
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित बैठक में पहुंचने से पहले कांग्रेस सांसद गड्डम वामसी कृष्णा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशभर के नागरिक आंदोलन में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ खड़े हैं, कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. वामसी कृष्णा ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस जनता को उकसाने का प्रयास कर रही थी. उन्होंने कहा कि पिछला प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसी कारण लाठीचार्ज नहीं हुआ. सांसद ने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा.
हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, धक्का-मुक्की नहीं की: महुआ माजी
राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सांसद महुआ माजी ने कहा कि वह पार्टी का प्रतिनिधित्व करने आई हैं. प्रदर्शन के दौरान कथित धक्का-मुक्की के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भीड़ में आगे बढ़ते समय हल्की धक्कामुक्की हो सकती है, लेकिन प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था. उन्होंने कहा कि सभी नेता एक साथ बस और ट्रक से पहुंचे थे तथा न तो नेताओं ने और न ही कार्यकर्ताओं ने किसी तरह की धक्का-मुक्की शुरू की.
राहुल गांधी पर लगे आरोपों को पवन खेड़ा ने बताया पूरी तरह झूठा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दल, छात्र आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधि और नागरिक समाज के सदस्य आगे की रणनीति तय करेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन को कैसे आगे बढ़ाना है, इस पर चर्चा होगी. वहीं प्रदर्शन के दौरान एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोपों पर खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी को नहीं धक्का दिया, यह दावा पूरी तरह गलत है.
राहुल की बैठक में पहुंचेंगे विपक्ष के कई नेता
बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे राहुल गांधी की तरफ से बुलाई गई बैठक में इंडिया गठबंधन के कई सीनियर नेता शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी आक्रमक रुख में रहेगी और मुद्दा लगातार उठाया जाएगा.
राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'आज मैंने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथियों को अपने घर चाय पर बुलाया है. लोकतंत्र की रक्षा के इस जनांदोलन में हम सब एक साथ हैं-और ये आंदोलन लगातार जारी रहेगा. चाय के बाद हम सभी मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे.'
आज मैंने INDIA गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथियों को अपने घर चाय पर बुलाया है। लोकतंत्र की रक्षा के इस जनांदोलन में हम सब एक साथ हैं - और ये आंदोलन लगातार जारी रहेगा। चाय के बाद हम सभी मिलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। All protests are one. #Unity
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 13, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं इंडिया गठबंधन के नेता
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं. जिसमें आगे की रणनीति की जानकारी दी जा सकती है. बता दें कि विपक्षी सांसदों ने पिछले 8 दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाता प्रदर्शन किया है.
कांग्रेस केवल इल्जाम लगाती है: रेखा गुप्ता
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर कहा 'जो अपने आप को विपक्ष कहते हैं ये अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं में इतना ज्यादा घिरे हैं कि इन्हें किसी की परवाह नहीं है. ना कार्यकर्ता की परवाह है, ना जनता की परवाह है ना पत्रकार की परवाह है ना पुलिस की परवाह है. पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. पूरे देश में SIR का काम हुआ जहां परिणाम इनके अनुकूल आया वहां शांत हैं और जहां इनके अनुकूल नहीं आया वहां इल्जाम लगाते हैं.'
शिवेसना UBT के सांसद भी राहुल की टी पार्टी में शामिल होंगे
शिवसेना(UBT) भी राहुल गांधी की हाई टी पार्टी में शामिल होगी. शिवसेना(UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि राहुल गांधी ने आज शाम को सभी को चाय पर बुलाया है. उसके बाद आगे की दिशा क्या है, वो तय होगी. हम सब लोग दिल्ली में ठहरे हैं. जब तक आगे की दिशा निश्चित नहीं होती, तब तक हम लोग यहां ठहरेंगे.
दिल्ली पुलिस ने CJP सौरभ दास को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास को हिरासत में लिया है. सौरभ दास साथियों के साथ गेट फांदकर दूसरी तरफ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर पहुंचे थे. कल ही गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर आदेश जारी किए हैं कि यह जब अब प्रदर्शन स्थल नहीं है.
🔴#BREAKING | INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर बड़ी खबर: कल हुए प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 5 FIR दर्ज की #INDIAAlliance #DelhiPolice #OppositionMarch | #ManogyaLoiwalNDTV @manogyaloiwal @mukeshmukeshs फॉलो करें हमारा व्हाट्सएप चैनल- https://t.co/YDfJKytDBX https://t.co/OxF0gHkDcP
— NDTV India (@ndtvindia) October 13, 2026
इंडिया गठबंधन की याचिका में 14 खामियां
सोमवार को राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्ष के नेताओं की तरफ से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर याचिका दायर की गई थी. लेकिन इस याचिका में 14 खामियां बताई गई हैं.
जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में आज जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के लिए बंद किए जाने के मामले में सुनवाई होगी. इसको लेकर याचिका दायर की गई है. बता दें कि कल केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. जिसके तहत दिल्ली के जंतर मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई होगी.
राहुल गांधी की चाय पार्टी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज इंडिया गठबंधन के सांसदों को अपने आवास पर 'चाय' के लिए बुलाया है. उन्होंने शाम 4 बजे हाई टी पार्टी का आयोजन किया है. जिसमें कई सांसद शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आगे की रणनीति यही से तैयार होगी.
राहुल गांधी के घर आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक, CEC मुद्दे पर बनेगी रणनीति? #RahulGandhi #Congress #INDIABloc | #ManogyaLoiwalNDTV @manogyaloiwal @kanikakatiyarr https://t.co/zF6thS09xs
— NDTV India (@ndtvindia) October 13, 2026