गुजरात निकाय चुनाव उपचुपनाव में कमल खिल गया है. जिन तीन स्थानीय निकायों पर रविवार को वोट डाले गए थे उस पर मंगलवार सुबह से वोटों की गिनती चल रही है. सुबह 9 बजे से गांधीनगर नगर निगम, थारा और ओखा नगरपालिकाओं पर काउंटिंग जारी है. गांधीनगर नगर निगम में कुल 44 सीटें हैं, जिस पर 20 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं कांग्रेस 1 सीट पर जीती है. बाकी बची सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है.बता दें कि इस नगर निगम में पिछले पांच सालों से बीजेपी का कब्जा है. इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है.
11 वार्डों की सभी 44 सीटों पर हुए थे चुनाव
बता दें कि गांधीनगर नगर निगम चुनाव 11 वार्डों की सभी 44 सीटों के लिए हुए थे, जिसमें 130 उम्मीदवार मैदान में थे. इस निकाय में लगभग 2.59 लाख वोटर हैं.गांधीनगर निकाय में पिछली बार अक्टूबर 2021 में चुनाव हुए थे, तब BJP ने 44 में से 41 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को दो और AAP को एक सीट मिली थी. देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगर पालिका में नौ वार्डों की 32 सीटों के लिए गिनती चल रही है, जबकि चार सीटें निर्विरोध जीती गई थीं। बाकी सीटों के लिए कुल 75 उम्मीदवार मैदान में थे.
बनासकांठा जिले की थारा पर काउंटिंग जारी
बनासकांठा जिले की थारा नगर पालिका में छह वार्डों की 24 सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है, जहां 59 उम्मीदवार मैदान में थे.राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गांधीनगर में वोटिंग प्रतिशत 59.25% रहा, जबकि थारा में 81.18% और ओखा में 63.27% वोटिंग हुई. राज्य चुनाव आयोग के संयुक्त आयुक्त एन के दामोर ने वोटिंग के बाद कहा कि वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हुई.
गुजरात भर की विभिन्न जिला और तालुका पंचायतों की सीटों के अलावा खेरालु, छोटा उदेपुर और बायड नगर पालिकाओं में एक-एक सीट के लिए भी उपचुनाव हुए और उन सीटों के लिए भी गिनती चल रही है.चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) का इस्तेमाल करके कराए गए थे.
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं