विज्ञापन

कौन हैं भारत की शूटिंग क्वीन एलावेनिल वलारिवन, जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 में मचाया धमाल, भारत को दिलाए दो सिल्वर

एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई खेलों में अपने नाम एक और मेडल करने में सफलता हासिल की. यह इन खेलों में उनका दूसरा मेडल है, जिससे भारतीय शूटर के लिए यह एक और यादगार उपलब्धि बन गई है.

कौन हैं भारत की शूटिंग क्वीन एलावेनिल वलारिवन, जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 में मचाया धमाल, भारत को दिलाए दो सिल्वर
Who is Elavenil Valarivan - एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास

एलावेनिल वलारुवन ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 10m एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की.  27 साल की शूटर ने 22वें मिनट तक आगे थीं, लेकिन ताइची ने लगातार 10s से ज़्यादा शॉट लगाकर अंतर कम किया और आखिरकार भारतीय खिलाड़ी से आगे निकल कर गोल्ड जीतने में सफल रही. बता दें कि वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई गेम्स में अपने नाम एक और मेडल किया है, यह इन खेलों में उनका दूसरा मेडल है, जिससे भारतीय शूटर के लिए यह एक और यादगार उपलब्धि बन गई है.  इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10m एयर राइफल में टीम इवेंट में सिल्वर जीता था. 

कौन है एलावेनिल वलारिवन

एलावेनिल वलारिवन भारत की बेहतरीन राइफल शूटरों में से एक हैं और 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में एक जाना-माना नाम हैं. एलावेनिल वलारिवन का जन्म 2 अगस्त 1999 को तमिलनाडु के कुड्डालोर में हुआ था,  वलारिवन ने जूनियर और सीनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय शूटिंग में अपनी पहचान बनाई. 

एलावेनिल को सबसे पहले ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में कई गोल्ड मेडल जीतने के बाद दुनिया भर में पहचान मिली और बाद में उन्होंने सीनियर सर्किट पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी के तौर पर खुद को स्थापित किया. अपने शांत स्वभाव और सटीक निशाने के लिए जानी जाने वाली एलावेनिल ने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में, एलावेनिल ने सोनम म्हास्कर और विनोद विदेर्सा के साथ मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की, जो इन गेम्स में देश का पहला मेडल था. उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शूटिंग में भारत की ओर से मेडल जीतने की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक क्यों माना जाता है.

  • 27 साल की एलावेनिल हैं 2026 की एशियन चैंपियन
  • एलावेनिल पहले जीत चुकी हैं वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड मेडल
  • गन फ़ॉर ग्लोरी अकादमी की खिलाड़ी हैं एलावेनिल

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

ये भी पढ़ें-\ पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

ये भी पढ़ें-\ नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com