विराट कोहली ने दिल्लीवालों से प्रदूषण को कम करने के लिए की ये अपील
- विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
- दिल्लीवालों से विराट की अपील सार्वजनिक वाहनों का करें इस्तेमाल
- वीडियो को हैशटैग 'मुझे फर्क पड़ता है' के साथ शेयर किया
नई दिल्ली:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वीडियो मैसेज के जरिए दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने की अपील की है.विराट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा प्रदूषण के खिलाफ मैच जीतने के लिए हम सभी को साथ आना चाहिए.
कपिल देव ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में दिया बड़ा बयान
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें ताकि उससे प्रदूषण पर रोकथाम की जा सके. उन्होंने इस वीडियो को हैशटैग 'मुझे फर्क पड़ता है' के साथ शेयर किया.
कोहली ने इस वीडियो में कहा है कि आप सभी जानते हैं दिल्ली में प्रदूषण का क्या हाल है. मैं आप सब से कहना चाहता हूं कि आज सब लोग दिल्ली के प्रदूषण पर बात कर रहे हैं और बहस कर रहे हैं लेकिन किसी ने इससे निपटने के लिए हमें
क्या करना चाहिए इसके बारे में सोचा है. उन्होंने कहा कि अगर हमें प्रदूषण के खिलाफ मैच जीतना है तो सबको साथ मिलकर खेलना होगा. क्योंकि प्रदूषण को कम करना हम सब की जिम्मेदारी है.
Video: पैर भी बांध दिए जाएं तो भी विराट कोहली रन बनाएंगे : सुनील गावस्कर
कोहली ने कहा है कि मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जितना हो सके कार शेयरिंग करें. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हो सके तो बस, मेट्रो और कैब का इस्तेमाल करें. अगर आप हफ्ते में एक दिन भी ऐसा करते हैं तो इससे काफी फर्क पड़ेगा, क्योंकि हर छोटे एक्शन से भी फर्क पड़ता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virat Kohli, Instagram, Delhi Pollution, NGT