विमल ने साइना के सेमीफाइनल के खराब प्रदर्शन के लिए गलत कार्यक्रम को दोषी माना (फाइल फोटो)
- साइना सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी आकुहारा से हार गई थीं
- कोच ने कहा, देर रात के मैच से उन्हें उबरने के लिए समय नहीं मिला
- वर्ल्ड चैंपियनशिप, ओलिंपिक का कार्यक्रम अच्छी तरह से तैयार हो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के कोच विमल कुमार का मानना है कि साइना को देर रात के मैच से उबरने के लिये पर्याप्त समय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि यह एक हद तक वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना की हार का कारण बना, निश्चित रूप से इस कारण सेमीफाइनल में साइना का प्रदर्शन प्रभावित हुआ. उन्होंने इसके साथ विश्व चैंपियनशिप और ओलिंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटों का कार्यक्रम अच्छी तरह से तैयार करने की भी अपील की. गौरतलब है कि चैंपियनशिप के साइना सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई थी जिसके कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
विमल ने इसके लिये ग्लास्गो में मैचों के गलत कार्यक्रम को दोषी ठहराया. बैडमिंटर खिलाड़ी रह चुके विमल ने ग्लास्गो से पीटीआई से कहा, ‘मुझे साइना के लिए दुख है. उसे सेमीफाइनल मैच के लिये पर्याप्त समय नहीं मिला. उसका क्वार्टर फाइनल मैच रात तक चला और फिर उसे सुबह खेलना पड़ा. मेरा मानना है कि कार्यक्रम सही तरह से तैयार नहीं किया गया और इससे समस्याएं पैदा हुई.’
यह भी पढ़ें : साइना नेहवाल को कांस्य से करना पड़ा संतोष
उन्होंने कहा, ‘टीवी के हिसाब से कार्यक्रम तैयार नहीं किये जाने चाहिए. मैं इसके लिये तकनीकी अधिकारियों को जिम्मेदार मानूंगा. उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खिलाड़ियों को एक मैच के बाद थकान से उबरने के लिये पर्याप्त समय मिले. यह एक मसला है जिसे अधिकारियों के सामने रखा जाना चाहिए.’
वीडियो : साइना ने पीएम मोदी को रैकेट भेंट किया
विमल ने कहा, ‘यहां तक कि चेन लोंग और श्रीकांत के मैच भी देर रात को थे और उन्हें सुबह खेलना पड़ा. यह विश्व चैंपियनशिप है और इसकी तुलना किसी अन्य टूर्नामेंट से नहीं की जा सकती. विश्व चैंपियनशिप और ओलिंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिये अच्छी तरह से कार्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए. ’साइना को जहां कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा वही पीवी सिंधु ने रजत पदक जीता.वह फाइनल में ओकुहारा से हार गई थीं. (इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं