भारतीय शूटिंग टीम को जापान में आयोजित एशियन गेम्स में यात्रा और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिससे बार-बार हो रही देरी से अहम इवेंट्स से पहले ट्रेनिंग शेड्यूल प्रभावित हो रहे हैं. 15 सितंबर को पहुंचने के बाद से ही शूटर्स और कोच को एयरपोर्ट और बस पिक-अप पॉइंट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है, जबकि भीड़-भाड़ वाले ट्रांसपोर्ट इंतजामों ने तैयारियों को और मुश्किल बना दिया है.
NDTV के रिपोर्ट्स के अनुसार 17 सितंबर को कई एथलीट और कोच बसों के लिए तीन घंटे तक इंतजार करते रहे. हालांकि 18 और 19 सितंबर को अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया, फिर भी टीम के सभी सदस्य ट्रेनिंग के लिए शूटिंग रेंज नहीं पहुंच पाए. 20 सितंबर को स्थिति और खराब हो गई जब सभी के लिए पर्याप्त सीटें नहीं थीं, जिससे कुछ कोच को बस से उतरना पड़ा. ट्रेनिंग सेशन शुरू करने से पहले शूटर्स को अपने कोच के आने का इंतजार करना पड़ा.
21 सितंबर को, वेन्यू पर भारी भीड़ और एंट्री के लिए लंबी लाइनों के कारण टीम को बसों के अंदर 20 मिनट और इंतजार करना पड़ा. आयोजकों ने यात्रा में औसतन 80 मिनट लगने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब खबर है कि इस सफर में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है, जिससे भारत की ट्रेनिंग योजनाओं में काफी रुकावट आ रही है.
लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद, शूटिंग रेंज में भारत की सफलता की उम्मीदें बरकरार हैं. आज पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में मेडल जीतने के मौके भारत के पास होंगे.
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं