- टोक्यो ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई से
- हॉकी में अबतक भारत ने जीते हैं 11 मेडल
- नॉर्मन प्रिचर्ड ओलंपिक में भारत की ओर से पहला मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) का आगाज 23 जुलाई से होगा और 8 अगस्त को खेल के इस महाकुंभ का समापन होगा. एक बार फिर भारतीयों की उम्मीद भारतीय खिलाड़ियों से लगी है कि वो भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतेंगे. बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अब तक कुल 28 मेडल जीते हैं, जिसमें 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 12 ब्रोन्ज मेडल हैं. भारत की ओर से सबसे पहला मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचर्ड थे, जिन्होंने 1900 पेरिस गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था. नॉर्मन प्रिचर्ड ने 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 110 मीटर और 200 मीटर हर्डल रेस में अपनी भागिदारी दी थी.
Tokyo Olympics: ओलंपिक किट में सानिया मिर्जा ने किया बेजोड़ डांस, Video हुआ वायरल
वहीं, साल 1928 में एम्सटर्डम ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल हॉकी में मिला था. भारत ने ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड को और फाइनल में नीदरलैंड को हराकर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना साकार किया था. भारतीय ओलंपिक के इतिहास में हॉकी में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मिले हैं. हॉकी में भारत ने 11 मेडल जीते हैं, जिसमें 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ मेडल है. साल 1980 के बाद से अबतक भारतीय हॉकी टीम मेडल जीतने में नाकाम रही है. इस बार भारतीय हॉकी टीम अपने स्वर्णिंम इतिहास को दोहराने की कोशिश करेगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओलंपिक में भारत के इन खिलाड़ियों ने जीता है मेडल
एथलेटिक्स में भारत- नॉर्मन प्रिचर्ड (1900 पेरिस गेम्स- ब्रॉन्ज़ मेडल)
बॉक्सिंग में भारत- विजेंदर सिंह (2008 बीजिंग ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल), मैरी कोम, (2012 लंदन ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल)
बैडमिंटन में भारत- साइना नेहवाल (2012 लंदन ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल), पीवी सिंधु (2016 रियो ओलंपिक, सिल्वर मेडल)
Indian Men's Hockey team reached finals of the Berlin 1936 #OlympicGames unbeaten, losing only a practice game to Germany.#OnThisDay India's Hockey prowess and stick work triumphed, as captain Dhyan Chand won #TeamIndia its third Olympic????medal defeating the German side 8-1! pic.twitter.com/KA0UinnFIM
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 15, 2019
हॉकी में 11 मेडल (8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ मेडल)
1928 एम्सटर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल
1932 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल
1938 बर्लिन ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल
1948 लंदन ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल
1952 हेल्सिंकी ओलंपिक में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल
1956 मेलबर्न ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल
1960 रोम ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता सिल्वर मेडल
1964 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल
1968 मेक्सिको ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल
1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल
1980 मास्को ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल
शूटिंग में भारत- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (2004 एथेंस ओलंपिक, सिल्वर मेडल), अभिनव बिंद्रा (2008 बीजिंग ओलंपिक, गोल्ड मेडल), विजय कुमार (2012 लंदन ओलंपिक, सिल्वर मेडल), गगन नारंग (ब्रॉन्ज़ मेडल, लंदन ओलंपिक)
रेसलिंग में भारत- दादासाहेब जाधव (1952 हेल्सिंकी ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल), सुशील कुमार (2008 बीजिंग ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल, 2012 लंदन ओलंपिक, सिल्वर मेडल), योगेश्वर दत्त (2012 लंदन ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल) महिला पहलवान साक्षी मलिक (2016 रियो ओलंपिक, ब्रॉन्ज़ मेडल)- साक्षी पहली भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने रेसलिंग में भारत के लिए मेडल जीता है.
Tokyo Olympics में इन भारतीय पहलवानों पर रहेंगी नजर, इनसे है पदक की उम्मीदें
वेटलिफ्टिंग में कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलंपिक में 54 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था. मल्लेशवरी ओलंपिक में भारत की ओर से मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी.
टेनिस में 1996 एटलांटा ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था. लिएंडर पेस ने कमाल का परफॉर्मेंस कर भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं