राइजिंग एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और केवल 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने 42 गेंद पर 70 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. अभिषेक ने 166.67 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की. अभिषेक पाक गेंदबाज हसन नवाज की गेंद पर कैच आउट हुए.
पाकिस्तान के खिलाफ अलग ही अवतार में दिखते हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा जब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो उनका जलवा अलग ही लेवल का रहता है. अभिषेक ने पाक के खिलाफ हाल के समय में जब भी मैदान पर उतरे हैं, अपनी बल्लेबाहजी से तबाही मचाई है.
पाकिस्तान Vs अभिषेक शर्मा:
- - एशिया कप में 31(13 गेंद)
- - एशिया कप में 74(39 गेंद)
- - एशियन गेम्स फाइनल में 61(28 गेंद)
- - राइजिंग एशिया कप में 70(42 गेंद)
वैभव सूर्यवंशी का लिया बदला, एक ओवर में ठोके 24 रन
अपनी टीम के लिए 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने विरोधी गेंदबाजों पर हावी होने की अपनी रणनीति को इस मैच में भी जारी रखा, उन्होंने इमरान रंधावा के एक ओवर में 24 रन बनाए, जिसमें उन्होंने जगह बनाकर तेज गेंदबाज की गेंदों को ऑफ-साइड की तरफ जोरदार तरीके से हिट किया. इमरान रंधावा वही बॉलर थे जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद बल्लेबाज को उकसाने की कोशिश की थी. जब यह घटना हुई तो इसके बाद अभिषेक ने बदला लिया और रंधावा के एक ओवर में 24 रन बटोरे, रंधावा की हालत बेहद ही खराब हो गई थी.

42 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट
16वें ओवर में हसन नवाज की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री के पार शॉट मारने के प्रयास में वे आउट हो गए, उनका शॉट सही से नहीं लगा और पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद ने मिड-ऑफ से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लपक लिया. आउट होने से ठीक एक गेंद पहले, अभिषेक ने लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के ऊपर से एक छक्का जड़ा था. हालांकि, टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ केवल 9 रन बनाने के बाद, अभिषेक का यह प्रदर्शन उनके लिए एक सकारात्मक पहलू रहा.
यह भी पढ़ें | IND vs PAK LIVE Score: कुमार कुशाग्र के रूप में भारत को चौथा झटका, उम्मीदें अब तिलक वर्मा पर टिकीं
यह भी पढ़ें | IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों ने की बदतमीजी, मचा बवाल
यह भी पढ़ें | भारत-पाक मैच में बढ़ा तनाव, हर्षित राणा और मोहम्मद रंधावा भिड़े, देखकर अंपायर सदमे में, बीच-बचाव करने पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं