टोक्यो पैरालंपिक्स (Tokyo Paralympics 2020) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल (Manish Narwal) ने अपने परिवार, सभी कोच और इस यात्रा के दौरान समर्थन करने वाले लोगों का आभार जताया है. 19 वर्षीय मनीष ने 218.2 अंक अर्जित कर पी4-मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल में स्वर्ण जीतकर पैरालंपिक्स का रिकाॅर्ड बना दिया है. टोक्यो पैरालंपिक्स में शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने उन्हें 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.
मनीष ने एएनआई को बताया, 'मैं अपने परिवार, कोचों और देश के हर नागरिक को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं.' इसी स्पर्धा में सिंहराज अधाना ने 216.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता. यह टोक्यो पैरालंपिक्स में उनका दूसरा मेडल है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रतियोगिता के दौरान सिंहराज अधाना ने फाइनल में अन्य दोनों भारतीयों से अच्छी शुरुआत की थी. उन्होंने पहले 10 शाॅट के बाद 92.1 अंक हासिल कर तालिका में बढ़त बना ली थी, हालांकि क्वालिफकेशन में सातवें स्थान पर रहे मनीष की शुरुआत बेहद खराब रही थी. प्रतियोगिता के पहले चरण में वह 87.2 अंक ही जुटा सके थे. हालांकि बाद में उन्होंने उस वक्त बेहतरीन प्रदर्शन किया, जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी.
मनीष नरवाल की इस शानदार उपलब्धि के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, वहीं स्पर्धा में रजत अपने नाम करने वाले सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
- - ये भी पढ़ें - -
* गोल्ड जीत कर मनीष नरवाल ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने कहा- शाबाश!
* 'शॉर्टकट न अपनाएं': 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा की स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को नसीहत
* नोएडा के डीएम और पैरालंपिक्स खिलाड़ी सुहास ने सिल्वर मेडल किया पक्का, बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं